BREAKING NEWS
KHABAR : ओटी टेक्नीशियन भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, 288.. <<     दूषित पानी से 250 परिवार परेशान, महिलाओं ने नगर.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शिवकन्या बंसल, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : ओटा गांव की समस्याओं को लेकर तहसील.. <<     KHABAR : स्वच्छता पखवाड़ा-2026, युवाओं ने श्रमदान कर.. <<     KHABAR : महाकाल शाही सवारी मार्ग पर बड़ा बदलाव,.. <<     छात्राओं के आंदोलन की बड़ी जीत, स्कूल.. <<     BIG NEWS : झाड़ियों की आड़ में जुआ खेल रहे 6 आरोपी.. <<     NEWS : नगर माहेश्वरी महिला संगठन ने मनाया लहरिया.. <<     NEWS : चंदेरिया की बदहाल सड़कों से परेशान.. <<     NEWS : व्यक्ति निर्माण से ही होगा राष्ट्र.. <<     REPORT : सर्पदंश से बचाव के लिए जिले में चलेगा.. <<     गौ सुरक्षा और गोचर भूमि को लेकर हिंदू संगठनों.. <<     KHABAR : राज्यमंत्री के गृह क्षेत्र में 100 मासूमों.. <<     KHABAR : शिक्षकों से 15 करोड़ कमाने की तैयारी में.. <<     KHABAR : मेडिकल कॉलेज में पौने दो करोड़ का घोटाला,.. <<     शाजापुर में यूसीसी (UCC) बिल के विरोध में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 20, 2025, 5:34 pm
KHABAR : भवानी मंडी क्रिकेट टीम ने जीता फाईनल मुकाबला, आलोट भुतिया इलेवेन की टीम रही उपविजेता, पढे़ खबर 

Share On:-

मंदसौर। नाहरगढ़ में आयोजित संस्कृति कप 2025 आठ दिवसीय टेनिस बॉल रात्रिकालीन किक्रेट टूर्नामेंट का समापन हुआ। शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान पर खेले गए फाइनल मुकाबले में राजस्थान की भवानी मंडी की क्रिकेट टीम ने विजेता ट्राफी पर अपना कब्जा किया। उपविजेता टीम भूतिया इलेवेन आलोट रही। फाइनल मुकाबले में भूतिया इलेवेन आलोट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 107 रन बनाकर 108 रन का लक्ष्य भवानी मंडी क्रिकेट की टीम को दिया। भवानी मंडी क्रिकेट की टीम ने शानदार बल्लेबाजी कर 8 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर संस्कृति कप 2025 के फाइनल मुकाबले पर कब्जा जमाया। इस दौरान दोनों टीमों को समाजसेवी ओमगिरी गोस्वामी द्वारा फाइनल मुकाबले की विजेता टीम व उपविजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। फाइनल मुकाबला जीतने वाली टीम को 51 हजार रुपए की राशि व उपविजेता टीम को 21 हजार रुपए की राशि का पुरस्कार दिया गया। इस रात्रि कालीन क्रिकेट टूर्नामेंट में मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश  सहित देश के विभिन्न राज्यों के टेनिस बॉल के टॉप खिलाड़ियों ने शिरकत की, क्रिकेट टुनामेट में पहुंचकर अपने खेल का हुनर दिखाया। फाइनल मुकाबले के दौरान  मंदसौर संसदीय क्षेत्र के सांसद सुधीर गुप्ता , भाजपा जिला उपाध्यक्ष व पुर्व जिला पंचायत अध्यक्षा प्रियंका गिरि गोस्वामी , जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनु प्रिया यादव , गौरव अग्रवाल ने भी पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। फाइनल मुकाबले के दौरान सांसद सुधीर गुप्ता , भाजपा उपाध्यक्ष प्रियंका गोस्वामी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनुप्रिया यादव,समाजसेवी औमगिरि गोस्वमी, भाजपा नेता मुकेश गिरि गोस्वामी, गौरव अग्रवाल, पुर्व मण्डल अध्यक्ष भारत सिंह डांगी, युवा नेता गोपाल जाट , पार्षद विवेक सोनगरा आदि मौजूद रहे। टुर्नामेट मैच के व्यवस्था की जिम्मेदारी विरेन्द्रसिंह राजपूत, भेरुगिरि गोस्वामी, राजेश गुप्ता आदि ने निभाई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE