BREAKING NEWS
BIG NEWS : उज्जैन जमीन विवाद पर सियासत तेज,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और बिना.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर.. <<     BIG NEWS : सुलाबावजी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 2 जुलाई को जिले में होगा विकसित भारत.. <<     BIG NEWS : एक्शन मोड में मालवा की मंदसौर पुलिस,.. <<     KHABAR : सेवा और संस्कारों के साथ मनाया.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ का भव्य आगाज़, शोभायात्रा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG REPORT : मंदसौर में सीवरेज की लापरवाही पर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, चपलाना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक करें आवेदन,.. <<     KHABAR : कॉलेज प्रवेश में नया कीर्तिमान, एक साल में.. <<     शाजापुर जिले के कालापीपल में मध्यप्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 20, 2025, 5:46 pm
BIG REPORT : नीमच के पुलिस कंट्रोल रूम पर एसपी अंकित जायसवाल ने सुनी समस्याएं, सीएम हेल्पलाइन की 47 शिकायतों के संतुष्टिपूर्वक निराकरण कर अधिकारियों को दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पुलिस कन्ट्रोल रूम स्थित सभागृह में मंगलवार को जिला स्तरीय जन सुनवाई शिकायत निवारण एवं सीएम हेल्पलाईन शिविर का आयोजन किया। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने शिविर में सीएम हेल्पलाइन की 47 शिकायतों के संतुष्टि पूर्वक निराकरण सहित जन सुनवाई में आवेदकों की शिकायतों के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 20.05.2025 को पुलिस कन्ट्रोल रूम नीमच स्थित सभाकक्ष में पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं शिकायत निवारण शिविर के साथ साथ सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर का भी आयोजन किया गया। जन सुनवाई, शिकायत निवारण शिविर एवं सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर के दौरान आवेदकों द्वारा अपनी समस्याओं और शिकायतों को वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया। जिले के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आवेदकों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाकर त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया गया। जिला स्तरीय जन सुनवाई शिविर के दौरान आये 22 फरियादियों को पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा सुना जाकर संबंधित थाना प्रभारियों को शिकायत निराकरण हेतु निर्देश दिये गये। उक्त शिविर के दौरान सीएम हेल्पलाइन की लेवल - 1 की 21 शिकायतें, लेवल-2 की 06 शिकायतें एवं लेवल-3 की 20 शिकायतों कुल 47 शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण किया जाकर शिकायतें बंद करवाई गयी। 
पुलिस अधीक्षक जायसवाल द्वारा राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देश दिये गयें कि सभी आवेदनों का समय पर एवं निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करें। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न प्रकार की समस्याओं जैसे भूमि विवाद, पुलिस कार्रवाई से संबंधित मुद्दों, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं आदि से जुड़े प्रकरणों पर विशेष ध्यान दिया जावें। 
जिला स्तरीय सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर में उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा निकीता सिंह सहित जिलें के समस्त थाना प्रभारी/चौकी प्रभारी एवं संबंधित शाखाओं के प्रभारी सहित बड़ी संख्या में फरियादी/आवेदक उपस्थित रहें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE