BREAKING NEWS
KHABAR : ओटी टेक्नीशियन भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, 288.. <<     दूषित पानी से 250 परिवार परेशान, महिलाओं ने नगर.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शिवकन्या बंसल, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : ओटा गांव की समस्याओं को लेकर तहसील.. <<     KHABAR : स्वच्छता पखवाड़ा-2026, युवाओं ने श्रमदान कर.. <<     KHABAR : महाकाल शाही सवारी मार्ग पर बड़ा बदलाव,.. <<     छात्राओं के आंदोलन की बड़ी जीत, स्कूल.. <<     BIG NEWS : झाड़ियों की आड़ में जुआ खेल रहे 6 आरोपी.. <<     NEWS : नगर माहेश्वरी महिला संगठन ने मनाया लहरिया.. <<     NEWS : चंदेरिया की बदहाल सड़कों से परेशान.. <<     NEWS : व्यक्ति निर्माण से ही होगा राष्ट्र.. <<     REPORT : सर्पदंश से बचाव के लिए जिले में चलेगा.. <<     गौ सुरक्षा और गोचर भूमि को लेकर हिंदू संगठनों.. <<     KHABAR : राज्यमंत्री के गृह क्षेत्र में 100 मासूमों.. <<     KHABAR : शिक्षकों से 15 करोड़ कमाने की तैयारी में.. <<     KHABAR : मेडिकल कॉलेज में पौने दो करोड़ का घोटाला,.. <<     शाजापुर में यूसीसी (UCC) बिल के विरोध में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 20, 2025, 5:54 pm
BIG NEWS : शाजापुर की कोतवाली थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 10 हजार रूपये का ईनामी बदमाश और उसका साथी चढ़ा हत्थे, अब रहेंगे सलाखों के पीछे, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। थाना कोतवाली पुलिस ने 10,000 रुपये के फरार इनामी आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। दोनों ही आरोपियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 02.11.2023 को फरियादी दीपसिंह पिता मानसिंह राजपूत उम्र 40 साल निवासी दिलोद्री थाना सुनेरा जिला शाजापुर को आरोपी कृपाल सिंह पिता अंतर सिंह गुर्जर निवासी सिमरोल खेडी सुंदरसी और उसके अज्ञात साथी द्वारा मिलकर फरियादी दीपसिंह को चाकू मार कर घायल कर फरियादी की पत्नी को भरड रोड शाजापुर से जबरजस्ती ले गया था। आरोपीगण के विरुद्ध थाना कोतवाली पर अप.क्र. 64/2023 थारा 307,366,323,324,34 भादवि का पंजीबद्ध किया गया था। आरोपी कृपाल सिंह गुर्जर और उसका साथी वर्ष नवम्बर 2023 से फरार थे।

आरोपी कृपाल सिंह गुर्जर व फरियादी की पत्नी की तलाश आरोपी के गांव सिमरोल खेडा और अन्य संभावित स्थानो पर की गई जिनके कोई जानकारी नहीं मिली। अपराध की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय यशपाल सिंह राजपूत द्वारा आरोपी कृपाल सिंह गुर्जर और फरियादी की पत्नी सूचना देने पर 10,000/- रुपय के इनाम की घोषणा की गई। पुलिस अधीक्षक महोदय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग शाजापुर के मार्गदर्शन में काफी समय से फरार आरोपी की पतारसी हेतु  थाना प्रभारीकोतवाली निरीक्षक संतोष वाघेला द्वारा टीम गठित कर आरोपी कृपाल सिंह गुर्जर व अपहर्ता दीपू बाई की तलाश हेतु प्रयास किए गए। जिसके परिणाम स्वरूप दिनांक 19.05.2025 को आरोपी कृपाल सिंह गुर्जर और दिनांक 20.05.2025 को कृपाल सिंह गुर्जर के साथी रोहित उर्फ गोलू पिता अंतर सिंह परमार निवासी हनोती मक्सी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायलय के समक्ष पेश किया गया। माननीय न्यायालय के आदेश से दोनों आरोपीगणों को जिला जेल शाजापुर दाखिल कराया गया।

विशेष भुमिका आरोपगण कृपाल सिंह गुर्जर व रोहित उर्फ गोलू पिता अंतर सिंह परमार को गिरफ्तार करने में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष वाघेला, उनि सुरेन्द्र सिंह मेहता, उनि राहुल पोस्वाल, प्र.आर. 605 योगेन्द्र गुर्जर, आर 53 शैलेन्द्र गुर्जर की विशेष भुमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE