BREAKING NEWS
देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, 42 टन शक्कर की खेप.. <<     बड़वानी में नहीं थम रही किसानों की आफत, करी.. <<     BIG NEWS : नीमच जिला अस्पताल में आधी रात बड़ा कांड, जब.. <<     BIG VIDEO : त्योहारों में मिठाई-घी खरीदने वालों.. <<     KHABAR : सरवर भाई पटेल के दोबारा प्रदेश अध्यक्ष.. <<     पोलायकलां में टीकोंन धाम वाले बाबा का भव्य.. <<     NEWS : भगवान पार्श्वनाथ के मोक्ष कल्याणक दिवस पर.. <<     कंजार्डा से झरनेश्वर महादेव तक निकली विशाल.. <<     कसरावद में आगामी पर्वों को लेकर शांति समिति.. <<     BIG NEWS : किसान भाई ध्यान दें, इन तारीखों पर उपज.. <<     वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का विरोध,.. <<     WEATHER: मानसून अभी गया नहीं! MP में फिर झूमकर.. <<     लापरवाही पर फूटा गुस्सा: पाइपलाइन डालने के 4.. <<     दो किमी दूर स्कूल में मर्ज होने से बच्चों की.. <<     बड़वानी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, एसपी ऑफिस.. <<     KHABAR : खजराना गणेश मंदिर में बना ऑल-टाइम रिकार्ड,.. <<     BIG VIDEO : ₹1750 से भी बड़ा धमाका! AI ट्रेनिंग से.. <<     KHABAR : भाजपा नेता के निवास पर टीकोंन धाम वाले.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 23, 2025, 4:48 pm
KHABAR : पीजी कॉलेज में 69 छात्र-छात्राओं के एक ही विषय में एक साथ फेल होने का मामला ने पकड़ा तुल, परिणामों में सुधार की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन, पढे़ अबरार पठान की खबर  

Share On:-

खरगोन। देवी अहिल्या विश्व विद्यालय इंदौर द्वारा जारी परीक्षा परिणामों में पीजी कॉलेज में 69 छात्र-छात्राओं के एक ही विषय में एक साथ फेल होने का मामला तुल पकड़ता जा रहा है। गत दिनों परिणामों में सुधार की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए दिए गए अल्टीमेटम की समयसीमा खत्म होने पर शुक्रवार को फिर छात्र आंदोलित हुए। 


दोपहर करीब 12 बजे छात्र-छात्राएं प्राचार्य कक्ष के बाहर पहुंचे और प्रवेश द्वार पर धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया। छात्र-छात्राओं ने कॉलेज प्रबंधन, प्राचार्य ओर परीक्षा पर्यवेक्षक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। करीब दो घंटे चले प्रदर्शन के बाद प्राचार्य से मिले आश्वासन पर छात्रों ने धरने को विराम दिया। 


प्राचार्या, शैल जोशी ने बताया कि बीकॉम तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के प्रश्न पत्र में बदलाव का असर परिणामों पर पड़ा है। इसके लिए यूनिवर्सिटी से लगातार संपर्क कर रहे है। सोमवार तक सुधार की गुंजाईश है। यूनिवर्सिटी स्तर पर ही परिणाम सुधार होगा।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE