BREAKING NEWS
KHABAR : खजराना गणेश मंदिर में बना ऑल-टाइम रिकार्ड,.. <<     BIG VIDEO : ₹1750 से भी बड़ा धमाका! AI ट्रेनिंग से.. <<     KHABAR : भाजपा नेता के निवास पर टीकोंन धाम वाले.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय ऑनलाइन प्रतियोगिता में रेणुका.. <<     KHABAR : कलयुगी श्रवण कुमार ने पेश की मातृभक्ति की.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : तीन माह आठ दिन से वेतन अटका, एमटीएस.. <<     KHABAR : बड़वानी पुलिस की कार्यप्रणाली को मिला.. <<     NEWS : सावन के रंग में रंगा चित्तौड़गढ़, लहरिया.. <<     KHABAR : खाद के लिए किसानों का इम्तिहान, 50-70 किमी दूर.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की कार्यशाला संपन्न, समाज के.. <<     NEWS : नागचंद्रेश्वर महादेव मंदिर में.. <<     KHABAR : 42 टन शक्कर की हेराफेरी का बड़ा खुलासा, अमानत.. <<     NEWS : श्री काली कल्याण धाम सेंथी में श्री.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ को विकास की बड़ी सौगात, 1,600 कार्यों.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के नारायणगढ़ में नशे के खिलाफ.. <<     NEWS : पद्मिनी विहार आवासीय योजना का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 19, 2026, 10:41 am
REPORT : तीन माह आठ दिन से वेतन अटका, एमटीएस कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन, समय पर वेतन भुगतान की मांग, एक सप्ताह में भुगतान नहीं होने पर काम बंद करने की चेतावनी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) कर्मचारियों को पिछले तीन माह आठ दिन से वेतन नहीं मिलने के कारण आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वेतन भुगतान की मांग को लेकर मंगलवार को कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और कलेक्टर के नाम तहसीलदार प्रियंका रावत को ज्ञापन सौंपा।

सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) के जिला महासचिव कामरेड सुनील शर्मा ने बताया कि जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत एमटीएस एवं कंप्यूटर ऑपरेटरों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। कर्मचारियों ने वाहन रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी की और अपनी समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया। ज्ञापन का वाचन घनश्याम रावत ने किया।

सात माह में केवल तीन माह का हुआ भुगतान
ज्ञापन में बताया गया कि जिला स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत कंप्यूटर ऑपरेटर एवं एमटीएस कर्मचारी जिले के उप स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिविल अस्पताल एवं जिला अस्पतालों में आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से कार्यरत हैं।

कर्मचारियों के अनुसार पिछले सात माह में कंपनी द्वारा केवल फरवरी, मार्च और अप्रैल माह का वेतन भुगतान किया गया है। जनवरी माह के आठ दिनों का भुगतान तथा मई, जून और जुलाई माह का वेतन अब तक नहीं मिला है। इसके चलते कर्मचारियों के सामने परिवार का भरण-पोषण करने सहित दैनिक जरूरतों को पूरा करने में आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

कलेक्टर को पहले भी कराया था अवगत
कर्मचारियों ने बताया कि 3 अगस्त को भी कलेक्टर को वेतन संबंधी समस्या से अवगत कराया गया था। उस समय दो-तीन दिन में समस्या के समाधान का आश्वासन दिया गया था, लेकिन करीब दो सप्ताह बीतने के बाद भी वेतन का भुगतान नहीं हुआ।

कर्मचारियों का कहना है कि जिला लेखा प्रबंधक से कई बार व्यक्तिगत रूप से एवं दूरभाष के माध्यम से वेतन भुगतान को लेकर चर्चा की गई, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। वहीं संबंधित आउटसोर्स कंपनी की ओर से भी वेतन भुगतान को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है।

एक सप्ताह में भुगतान नहीं हुआ तो काम बंद करने की चेतावनी
ज्ञापन में कर्मचारियों ने कहा कि वेतन नहीं मिलने से आर्थिक परेशानी बढ़ती जा रही है और परिवार के पालन-पोषण में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने प्रशासन से लंबित वेतन का शीघ्र भुगतान कराने की मांग की है।

साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि आगामी एक सप्ताह में लंबित वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो कर्मचारी काम पर जाने में असमर्थ होंगे, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

इस अवसर पर सीटू के प्रदेश सचिव कामरेड शैलेंद्र सिंह ठाकुर, एमटीएस यूनियन के अध्यक्ष बालकिशन, शिवानी राठौर, मनीषा मेघवाल, कुशल रावत, हरिश्चंद्र रैगर, संजय शर्मा, पूजा सेन, मिथुन माली, मुकेश आर्य सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE