BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 18, 2026, 7:37 pm
KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76 आवेदकों की शिकायतें, सीएम हेल्पलाइन की 18 शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण, थाना प्रभारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन के निर्देशानुसार मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम नीमच स्थित सभाकक्ष में जिला स्तरीय जनसुनवाई, शिकायत निवारण एवं सीएम हेल्पलाइन शिविर आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने शिविर में जिलेभर से आए आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को समय-सीमा में निष्पक्ष एवं त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

शिविर के दौरान करीब 76 आवेदकों ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष उपस्थित होकर अपनी समस्याएं एवं शिकायतें प्रस्तुत कीं। एसपी व्यास ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित थाना प्रभारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

सीएम हेल्पलाइन की 18 शिकायतों का निराकरण-
जनसुनवाई के साथ सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर भी आयोजित किया गया। इसमें लेवल-1, लेवल-2 एवं लेवल-3 की कुल 18 शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण कराया गया तथा शिकायतों को बंद करवाया गया।

भूमि विवाद सहित विभिन्न मामलों पर दिए निर्देश- 
जनसुनवाई में भूमि विवाद, पुलिस कार्रवाई से संबंधित शिकायतों, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं सहित विभिन्न प्रकार के प्रकरण सामने आए। एसपी व्यास ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों की गंभीरता से जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने तथा आवेदकों को समय पर राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से कहा कि प्राप्त आवेदनों का समय पर एवं निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही थाना क्षेत्रों में समय-समय पर जन शिकायत निवारण शिविर आयोजित कर लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर निराकरण करने के निर्देश भी दिए।

अधिकारी एवं थाना प्रभारी रहे मौजूद
शिविर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद हर्ष राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान, जिले के विभिन्न थानों के थाना प्रभारी/प्रभारी अधिकारी, संबंधित शाखाओं के प्रभारी तथा बड़ी संख्या में फरियादी एवं आवेदक उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE