BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 18, 2026, 7:30 pm
BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा वार, 91 ग्राम एमडी ड्रग्स और 5 किलो डोडाचूरा के साथ हत्थे चढ़ा तस्कर, बिना नंबर की मोटरसाइकिल से ले जा रहा था माल, अब रहेगा सलाखों के पीछे, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना नीमच सिटी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 91 ग्राम एमडी ड्रग्स, 5 किलोग्राम डोडाचूरा, बिना नंबर की मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन जब्त किया है। जब्त मशरूके की कुल कीमत करीब 10 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सागरिया के नेतृत्व में की गई।

हिंगोरिया में नाकाबंदी कर बाइक रोकी-
पुलिस ने बताया कि 18 अगस्त 2026 की रात मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नीमच-मंदसौर रोड स्थित ग्राम हिंगोरिया में दरगाह के सामने नाकाबंदी की गई। इस दौरान काले रंग की बिना नंबर की होंडा मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान आरोपी राजा पिता अब्दुल रहीम कोड़ा, उम्र 24 वर्ष, निवासी मुल्तानपुरा, जिला मंदसौर के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक की थैली में रखा 91 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुआ। वहीं मोटरसाइकिल पर बंधे हरे रंग के प्लास्टिक कट्टे से 5 किलोग्राम अफीम डोडाचूरा बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों मादक पदार्थों को पंचों के समक्ष विधिवत जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

साथी से मादक पदार्थ लाने की बात, दूसरा आरोपी फरार-
पूछताछ में आरोपी राजा ने पुलिस को बताया कि वह एमडी ड्रग्स और डोडाचूरा समीर पिता रफीक शाह, निवासी ग्राम मुल्तानपुरा, जिला मंदसौर से लेकर आया था। पुलिस ने समीर को प्रकरण में सहआरोपी बनाया है। उसकी तलाश जारी है।

मामले में थाना नीमच सिटी पर धारा 8/15, 22 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपियों से मादक पदार्थों के स्रोत और नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।

पहले से 5 हजार रुपये का इनामी है आरोपी-
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी राजा के खिलाफ पूर्व में थाना जावद के अपराध क्रमांक 122/2025, धारा 8/15, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज है। उक्त मामले में वह फरार चल रहा था और उस पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

10.50 लाख रुपये का मशरूका जब्त

पुलिस द्वारा जब्त सामग्री में—

91 ग्राम एमडी ड्रग्स — कीमत करीब 9 लाख रुपये
5 किलोग्राम अफीम डोडाचूरा — कीमत करीब 75 हजार रुपये
बिना नंबर की मोटरसाइकिल — कीमत करीब 70 हजार रुपये
एक मोबाइल फोन — कीमत करीब 5 हजार रुपये

कुल जब्त मशरूके की कीमत करीब 10 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका-
पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सागरिया, थाना नीमच सिटी पुलिस टीम एवं साइबर सेल नीमच की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस द्वारा मामले में फरार सहआरोपी की तलाश के साथ ही मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जांच की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE