BREAKING NEWS
KHABAR : खजराना गणेश मंदिर में बना ऑल-टाइम रिकार्ड,.. <<     BIG VIDEO : ₹1750 से भी बड़ा धमाका! AI ट्रेनिंग से.. <<     KHABAR : भाजपा नेता के निवास पर टीकोंन धाम वाले.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय ऑनलाइन प्रतियोगिता में रेणुका.. <<     KHABAR : कलयुगी श्रवण कुमार ने पेश की मातृभक्ति की.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : तीन माह आठ दिन से वेतन अटका, एमटीएस.. <<     KHABAR : बड़वानी पुलिस की कार्यप्रणाली को मिला.. <<     NEWS : सावन के रंग में रंगा चित्तौड़गढ़, लहरिया.. <<     KHABAR : खाद के लिए किसानों का इम्तिहान, 50-70 किमी दूर.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की कार्यशाला संपन्न, समाज के.. <<     NEWS : नागचंद्रेश्वर महादेव मंदिर में.. <<     KHABAR : 42 टन शक्कर की हेराफेरी का बड़ा खुलासा, अमानत.. <<     NEWS : श्री काली कल्याण धाम सेंथी में श्री.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ को विकास की बड़ी सौगात, 1,600 कार्यों.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के नारायणगढ़ में नशे के खिलाफ.. <<     NEWS : पद्मिनी विहार आवासीय योजना का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 19, 2026, 10:41 am
KHABAR : बड़वानी पुलिस की कार्यप्रणाली को मिला आईएसओ प्रमाणन, पांच थानों सहित एसपी ऑफिस सम्मानित, पढे़ खबर

Share On:-

बड़वानी। पुलिसिंग में गुणवत्ता, पारदर्शिता और नागरिक सेवाओं में सुधार की दिशा में बड़वानी पुलिस ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जिले के पांच पुलिस थानों सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय बड़वानी को ISO प्रमाणन प्राप्त हुआ है। डीआईजी निमाड़ रेंज सुश्री सिमाला प्रसाद की मौजूदगी में प्रमाण-पत्र पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल को प्रदान किए गए।


ISO टीम ने थाना कोतवाली बड़वानी, सिलावद, सेंधवा शहर, सेंधवा ग्रामीण और राजपुर के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान रिकॉर्ड संधारण, कार्यों की निगरानी, जवाबदेही, नागरिक सुविधाओं और निर्धारित प्रक्रियाओं के पालन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को परखा गया। निरीक्षण के दौरान महिला ऊर्जा केंद्र, बाल मित्र कक्ष और वात्सल्य कक्ष जैसी नागरिक सुविधाओं का भी जायजा लिया गया।


हवालात में प्रेरक चित्रों की पहल
बड़वानी पुलिस ने थानों की हवालातों की दीवारों पर प्रेरक कहानियां, सकारात्मक संदेश और कार्टून आधारित चित्रांकन कराया है। पुलिस के अनुसार इस पहल का उद्देश्य निरुद्ध व्यक्तियों में सकारात्मक सोच, आत्मचिंतन और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना है। डीआईजी सिमाला प्रसाद ने कोतवाली थाने का निरीक्षण कर इस पहल की जानकारी ली।


गुणवत्तापूर्ण पुलिसिंग पर जोर
डीआईजी सिमाला प्रसाद ने ISO प्रमाणन हासिल करने पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि गुणवत्तापूर्ण पुलिसिंग, पारदर्शिता और जवाबदेही के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्धारित मानकों को लगातार बनाए रखने और नागरिकों को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।


अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर, एसडीओपी बड़वानी महेश सुनैया, एसडीओपी सेंधवा अजय वाघमारे, थाना प्रभारी बड़वानी बलजीत बिसेन सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


बड़वानी पुलिस को मिला यह ISO प्रमाणन जिले में पुलिसिंग की व्यवस्थाओं को निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE