BREAKING NEWS
देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, 42 टन शक्कर की खेप.. <<     बड़वानी में नहीं थम रही किसानों की आफत, करी.. <<     BIG NEWS : नीमच जिला अस्पताल में आधी रात बड़ा कांड, जब.. <<     BIG VIDEO : त्योहारों में मिठाई-घी खरीदने वालों.. <<     KHABAR : सरवर भाई पटेल के दोबारा प्रदेश अध्यक्ष.. <<     पोलायकलां में टीकोंन धाम वाले बाबा का भव्य.. <<     NEWS : भगवान पार्श्वनाथ के मोक्ष कल्याणक दिवस पर.. <<     कंजार्डा से झरनेश्वर महादेव तक निकली विशाल.. <<     कसरावद में आगामी पर्वों को लेकर शांति समिति.. <<     BIG NEWS : किसान भाई ध्यान दें, इन तारीखों पर उपज.. <<     वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का विरोध,.. <<     WEATHER: मानसून अभी गया नहीं! MP में फिर झूमकर.. <<     लापरवाही पर फूटा गुस्सा: पाइपलाइन डालने के 4.. <<     दो किमी दूर स्कूल में मर्ज होने से बच्चों की.. <<     बड़वानी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, एसपी ऑफिस.. <<     KHABAR : खजराना गणेश मंदिर में बना ऑल-टाइम रिकार्ड,.. <<     BIG VIDEO : ₹1750 से भी बड़ा धमाका! AI ट्रेनिंग से.. <<     KHABAR : भाजपा नेता के निवास पर टीकोंन धाम वाले.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 23, 2025, 5:14 pm
NEWS : अर्बन बैंक रजत जयंती वर्ष उद्घाटन समारोह, राज्यपाल राजस्थान महामहिम हरिभाऊ बागड़े होंगे मुख्य अतिथि, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के 25 वे स्थापना दिवस पर आगामी 7 जून शाम 4  बजे इंदिरा प्रियदर्शिनी ऑडिटोरियम में आयोजित रजत जयंती समारोह उद्धघाटन व प्रधान कार्यालय निर्माण का शिलान्यास कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान के राज्यपाल महामहिम हरिभाऊ बागडे होंगे। कार्यक्रम में भारतीय रिजर्व बैंक के निदेशक सतीश मराठे राजस्थान के सहकारिता मंत्री गौतम कुमार सहित जिले के सांसद विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण शिरकत करेंगे।     


अर्बन बैंक अध्यक्ष डॉ सेठिया सहित निदेशक रणजीत सिंह नाहर, सीए नितेश सेठिया एवं प्रबंध निदेशक वंदना वजीरानी के प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन में महामहिम राज्यपाल का शॉल उपरना व गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन कर चित्तौड़गढ़ पधारने का निमंत्रण दिया जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया। सहकारिता से जुड़े महामहिम ने बैंक अध्यक्ष डा सेठिया द्वारा प्रस्तुत 25 वर्षाे के प्रगति विवरण पर हर्ष व्यक्त किया।


प्रतिनिधिमंडल ने विगत 19 मई को जनचेतना मंच राजस्थान द्वारा जयपुर में विमोचित स्वर्गीय सुंदर सिंह भंडारी स्मृति व्याख्यान 2008 में प्रखर चिंतक पद्मश्री मुजफ्फर हुसैन के व्याख्यान की प्रकाशित पुस्तिका सुंदर स्मृति - 3 कि प्रति व अर्बन बैंक की 2024 की वार्षिक प्रतिवेदन पुस्तिका भी भेंट की।


प्रतिनिधिमंडल में राजभवन में तैनात आईएएस पृथ्वीराज आरएएस मुकेश कलाल व शरद तिवारी सहित राजस्थान के सहकारिता मंत्री गौतम दक से भी भेंट कर बैंक के कार्यक्रम को जानकारी दी व कार्यक्रम में आने का आमंत्रण दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE