शाजापुर। जिले की सुनेरा थाना पुलिस ने चोरी गए 20 पाइप बरामद कर दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। दोनों ही गिरफ्तार आरोपियों के विरूद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 21 मई 2025 को थाना सुनेरा में ग्राम उमरिया ताज निवासी फरियादी भगवान सिंह द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसके पनवाड़ी काकड़ वाले खेत से कस्ता कंपनी के क्लिप युक्त काले रंग के 20 पाइप, जिनकी अनुमानित कीमत ₹10,000 है, अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिए गए हैं। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सुनेरा में अपराध क्रमांक 95/2025 बीएनएस की धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शाजापुर यशपाल सिंह राजपूत द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश थाना प्रभारी सुनेरा निरीक्षक भारत किरार को दिए गए। निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी द्वारा एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम द्वारा सतत प्रयास करते हुए दिनांक 23 मई 2025 को मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए आरोपी संजय राठौर पिता अर्जुन सिंह राठौर उम्र 34 वर्ष निवासी उमरिया ताज एवं नारायण सिंह पिता अनोख सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी उमरिया ताज को गिरफ्तार किया गया।, जिनके कब्जे से चोरी गए 20 पाइप कुल कीमत 10,000 जप्त किए गए। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को विधिवत रूप से न्यायालय में पेश किया जाएगा।
इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक भरत किरार, सहायक उप निरीक्षक दिलीप भिलाला, प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र गुर्जर एवं आरक्षक सुरेश चौहान की सराहनीय भूमिका रही।