नीमच। जिले में पेयजल संरक्षण के लिए कलेक्टर द्वारा 30 जून 2025 तक नलकूप खनन पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस प्रतिबंध के बावजूद ग्राम सुआखेड़ा में अवैध खनन पकड़ा गया। तहसीलदार नवीन गर्ग ने कलेक्टर हिमांशु चंद्रा और एसडीएम जावद प्रीति संघवी के निर्देश पर कार्रवाई की।
सर्वे नंबर 1845 पर ख्यालीराम पिता नानुराम डांगी के 0.250 हेक्टेयर खेत में अवैध नलकूप खनन पाया गया। मौके से दो मशीनें जब्त की गईं। पहली ड्रिलिंग मशीन नंबर आरजे 09 ईए 4665 और दूसरी सपोर्टिंग मशीन नंबर आरजे 09 ईए 4637 थी। महेंद्र सिंह राजपूत और कालू मीना मशीन संचालन कर रहे थे। रामसिंह पिता भगवतसिंह राठौर प्रबंधक के रूप में मौजूद थे। जब्त मशीनों को थाना प्रभारी जावद के परिसर में रखा गया है। कार्रवाई में राजस्व निरीक्षक दिलीप सिंह चुण्डावत, पटवारी पंकज तोमर, हेड कांस्टेबल चितरंजन पाण्डेय और आरक्षक नितीन छाबड़ा शामिल रहे।