खरगोन। देश की बहन बेटियों का सिंदूर उजाड़ने वाले पाक को सबक सिखाने वाले देश के वीर सैनिकों के शौर्य और पराक्रम को सम्मान देने के उद्देश्य से खरगोन जिले एवं शहर की मातृशक्ति ने मस्तक पर सिंदूर लगाकर आज बड़े ही उत्साह के साथ सिंदूर शौर्य यात्रा निकाली गई। यात्रा में मातृ शक्ति ने देश भक्ति के नारे लगाए व वीर जवानों का जयघोष किया।
यात्रा की शुरुआत सिद्धि विनायक गणपति मंदिर कुंदा तट से हुई।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ता शालिनी रतोरिया ने कहा ऑपरेशन सिंदूर भारत की सांस्कृतिक एकता का परिचायक है कर्नल सोफिया कुरैशी और कैप्टन व्योमीका सिंह ने इसका कुशल नेतृत्व किया।आतंकवाद से लड़ने के लिए सिर्फ सरकार ही नहीं बल्कि संपूर्ण भारत एक साथ खड़े हो भारत का शौर्य आज दुनिया देख रही है।हम समस्त मातृशक्ति भारतीय सेना के साथ साथ उनके परिवारों और उनकी वीरांगना परिवार की माता बहनों के प्रति भी अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।
आतंक के खिलाफ जीरो टॉलरेंस यही है नया भारत पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारतीय जवानों ने पाकिस्तान में छिपे आतंकियों के अड्डे तबाह किए। कई आतंकियों को मार गिराया। इस कार्रवाई के बाद दुनिया ने भारत का शौर्य व साहस देखा। देश की बहन, बेटियों के सिंदूर को उजाड़, भारत को कमजोर समझने का दुःसाहस करने वाले पाक के नापाक इरादों को भारतीय सेना ने अपने शौर्य और पराक्रम से ध्वस्त किया है। आज भारत सबसे ताकतवर देश बनकर उभरा है। जो हमारे लिए गौरव की बात है। सभा के दौरान पूर्व सैनिक वीर बलिदानी राजेन्द्र यादव की पत्नी प्रतिभा यादव एवं पूर्व सैनिक समिति के अध्यक्ष पुष्पेंद्र गुप्ता, पूर्व सैनिक समिति के सचिव राधेश्याम पाटीदार, सचिव खरगोन का अभिनंदन किया साथ ही सीमा पर जो सैनिक सेवाएं दे रहे हैं उनके परिवार की माताएं बहने भी कार्यक्रम में पहुंची और उनका भी सिंदूर तिलक एवं श्रीफल से अभिनंदन किया। शौर्य सिंदूर यात्रा सराफा मार्केट ,पोस्ट ऑफिस चौराहा होते हुए राधावल्लभ मार्केट पहुंची।