BREAKING NEWS
देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, 42 टन शक्कर की खेप.. <<     बड़वानी में नहीं थम रही किसानों की आफत, करी.. <<     BIG NEWS : नीमच जिला अस्पताल में आधी रात बड़ा कांड, जब.. <<     BIG VIDEO : त्योहारों में मिठाई-घी खरीदने वालों.. <<     KHABAR : सरवर भाई पटेल के दोबारा प्रदेश अध्यक्ष.. <<     पोलायकलां में टीकोंन धाम वाले बाबा का भव्य.. <<     NEWS : भगवान पार्श्वनाथ के मोक्ष कल्याणक दिवस पर.. <<     कंजार्डा से झरनेश्वर महादेव तक निकली विशाल.. <<     कसरावद में आगामी पर्वों को लेकर शांति समिति.. <<     BIG NEWS : किसान भाई ध्यान दें, इन तारीखों पर उपज.. <<     वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का विरोध,.. <<     WEATHER: मानसून अभी गया नहीं! MP में फिर झूमकर.. <<     लापरवाही पर फूटा गुस्सा: पाइपलाइन डालने के 4.. <<     दो किमी दूर स्कूल में मर्ज होने से बच्चों की.. <<     बड़वानी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, एसपी ऑफिस.. <<     KHABAR : खजराना गणेश मंदिर में बना ऑल-टाइम रिकार्ड,.. <<     BIG VIDEO : ₹1750 से भी बड़ा धमाका! AI ट्रेनिंग से.. <<     KHABAR : भाजपा नेता के निवास पर टीकोंन धाम वाले.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 23, 2025, 6:43 pm
KHABAR : प्रधान आरक्षक ने ब्राह्मण समाज पर की विवादित टिप्पणी, परशुराम सेना ने किया विरोध प्रदर्शन, एसपी से कार्रवाई की मांग, पढे़ खबर

Share On:-

टीकमगढ़। एक प्रधान आरक्षक की ओर से सोशल मीडिया पर की गई जातिगत टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को राष्ट्रीय परशुराम सेना ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।


राष्ट्रीय परशुराम सेना के पदाधिकारियों ने एसपी मनोहर मंडलोई को ज्ञापन सौंपकर दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ उचित धाराओं में मामला दर्ज करने की मांग की है। साथ ही सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी के स्क्रीन शॉट भी एसपी को दिए हैं।


ब्राह्मण समाज पर की विवादित टिप्पणी
राष्ट्रीय परशुराम सेना के जिला अध्यक्ष एडवोकेट सौरभ शर्मा ने बताया कि मामला 21 मई 2025 का है। संभाग पुलिस बल सागर के एक सोशल मीडिया ग्रुप में जातिगत आंकड़ों को लेकर एक पोस्ट शेयर की गई। इस पोस्ट पर कोतवाली टीकमगढ़ में पदस्थ प्रधान आरक्षक मूलचंद्र अहिरवार ने विवादित टिप्पणी की। इसमें ब्राह्मण समाज और पुलिस में कार्यरत ब्राह्मण कर्मियों के परिवारों को लेकर आपत्तिजनक बातें लिखी गईं।


एडमिन को भी इस मामले का सह-भागीदार बताया
ग्रुप के एडमिन अरविंद अहिरवार, जो टीकमगढ़ यातायात पुलिस में आरक्षक हैं, ने न तो विवादित टिप्पणी को हटाया और न ही टिप्पणी करने वाले को ग्रुप से निकाला। इस कारण परशुराम सेना ने एडमिन को भी इस मामले का सह-भागीदार माना है।


प्रदर्शन में सेना के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा, महिला इकाई की अध्यक्ष नीतू द्विवेदी, नीरज द्विवेदी, अर्चना पांडे, संदीप तिवारी, सत्येंद्र दुबे और सागर पस्तोर शामिल रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE