खरगोन। कसरावद के अरिहंत नगर में कॉलोनी के गंदे पानी की निकासी को लेकर कॉलोनी वासी तहसील कार्यालय पहुंचे। अनुविभागीय अधिकारी के नाम तहसीलदार कैलाश डामर को ज्ञापन दिया गया। अरिहंत नगर वासी दीपिका वर्मा कविता वर्मा एवं हुकुम जायसवाल द्वारा बताया गया कि हमारी कॉलोनी में हमारे मकान के पीछे के हिस्से में अरिहंत नगर कॉलोनी के गंदे पानी की निकासी है नाला बना हुआ है लेकिन नाला आधा अधूरा होने के कारण उसे आगे बंद कर दिया है नाला आगे से बंद होने से गंदे पानी की निकासी नहीं हो रही है इस कारण से नाले एवं हमारे घरों के पीछे गंदा पानी जमा रहता है गंदा पानी जमा होने की वजह से बदबू मारता है उसमें मच्छर पैदा होते हैं इस कारण महामारी फैलने का खतरा भी बना रहता है बदबू दार गंदे पानी के कारण हमारा जीवन दुभर हो गया है अरिहंत नगर की नाली पूर्व में कई वर्षों से कच्ची बनी हुई थी जिसमें अरिहंत नगर का पानी निकासी होता था परंतु कुछ दिन पहले बिना किसी को बताएं मनमाने तरीके से कसरावद निवासी अनिल जैन के द्वारा निकास द्वार पर मुरूम भरकर पुरी तरह से बंद कर दिया गया है एवं शासकीय पानी निकासी का पाइप भी निकाल कर गायब कर दिया है जिससे हमारे नगर में पानी भर रहा है पानी भरने से मकान गिर सकते हैं एवं बीमारियों का भी भय बना रहता है।