BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सेवा कार्यों से हुई स्थापना दिवस पखवाड़े.. <<     खरगोन के सुरपाला में पक्की सड़क की मांग,.. <<     VIDEO NEWS: नामकरण के प्रस्ताव पर भाजपा में असहमति,.. <<     BIG NEWS : नामकरण प्रस्ताव पर नगर पालिका में सियासी.. <<     उज्जैन में संस्कृत शिक्षा का भव्य दीक्षांत.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की गरोठ थाना पुलिस का बड़ा.. <<     इंदौर तक गूंजा दर्द—दौसा हादसे में टूट गए कई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच नगर पालिका परिषद के विशेष सम्मेलन.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया रवि माली हत्याकांड का.. <<     BIG NEWS : दौसा बस अग्निकांड, चीखों के बीच जली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में चाकूबाजी कांड से गरमाई.. <<     शिवपुरी: जनसुनवाई में पीएसीएल की फंसी राशि.. <<     VIDEO NEWS: मौत को चुनौती देता सफर, पानी से डूबे पुल.. <<     VIDEO NEWS: मानसून की रफ्तार तेज, कहीं राहत तो कहीं.. <<     VIDEO NEWS: नीमच पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई.. <<     मुरैना में रोटरी रॉयल्स उपवन का लोकार्पण, अटल.. <<     BIG REPORT : संभागायुक्त आशीष सिंह का शामगढ़ अस्पताल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 27, 2025, 4:45 pm
KHABAR : प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से खुली स्‍वरोजगार एवं आत्‍मनिर्भरता की राह, निःशुल्‍क ट्रेनिंग के साथ मिली आर्थिक मदद, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नीमच में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से लोगों का जीवन खुशहाली की ओर बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा लागू पीएम विश्वकर्मा योजना से हर वर्ग के लोगों की जिंदगी संवर रही है। यह योजना देश के गरीब कारीगरों और शिल्पकारों को विकास की मुख्यधारा के साथ जोड़ने के लिए प्रारंभ की गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को आर्थिक रूप से मजबूत करना है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  पीएम विश्वकर्मा योजनाकी दिसंबर 2023 को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर शुरूआत की थी। पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत बेरोजगार लोगों स्‍वरोजगार प्रशिक्षण एवं ऋण के माध्यम से रोजगार एवं स्वरोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। इस योजना में सरकार द्वारा बढ़ई, लोहार, राज मिस्त्री, सुनार, कुम्हार, दर्जी, नाई, मोची, मूर्तिकार, खिलौना निर्माता आदि परम्‍परागत रोजगार से जुड़े लोगों को आर्थिक सहायता और कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
नीमच के पास दुदरसी गांव में भी एक राज मिस्त्री (मकान बनाने का कार्य) गोपाल गायरी ने इस योजना का लाभ लिया हैं। इस योजना से गोपाल को पहले 7 दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान चार हजार रूपये की राशि मिली। इसके बाद उन्हें बैंक द्वारा विश्वकर्मा योजनांतर्गत एक लाख रुपए का ऋण भी मिला। उन्होंने अपने राज मिस्त्री (मकान बनाने का कार्य) के कार्य में ऋण राशि का उपयोग किया। गोपाल ने प्राप्‍त ऋण राशि से मकान निर्माण में मिस्‍त्री के कार्य में आनेवाले उपकरण एवं सामग्री खरीदी और अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाया। इससे उसका जीवन खुशहाल और समृद्ध हुआ हैं। पीएम विश्वकर्मा योजना से मिली आर्थिक सहायता के बाद अब गोपाल और उनका परिवार प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद दे रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE