उज्जैन। अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी की सूचना देने वाले को उज्जैन पुलिस 50 हजार का इनाम देगी। वहीं, सिमी और पीएफआई जैसे संगठनों से जुड़े लोगों की पड़ताल के लिए निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस और आईबी अधिकारियों की पुलिस कंट्रोल रूम पर महत्वपूर्ण बैठक में बांग्लादेशी घुसपैठियों की सूचना देने वालों को 50 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की गई है।
उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने आईबी अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की है। बैठक में इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के अधिकारियों के साथ उज्जैन पुलिस के सभी सभी एएसपी, सीएसपी, थाना प्रभारी मौजूद रहे।
बैठक को लेकर एएसपी गुरु प्रसाद पाराशर ने कहा जिले की संवेदनशीलता के महत्व को ध्यान में रखते हुए ये बैठक आयोजित की गई थी। तय हुआ कि गुंडा बदमाशों पर दिन में एवं रात में सतत निगरानी रखी जाए।
रैंडम चौकिंग भी शामिल हो। होटल, लॉज, ढाबा आदि की जांच। संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी एवं निरीक्षण। सिम कार्ड बेचने वालों पर पैनी नजर है।
साथ ही शहर के कई इलाकों में बड़ी संख्या मे बंगाली परिवार रहते हैं। इनके बीच अगर कोई बांग्लादेशी रह रहा है तो उसे पकड़ने में मदद करने वालो को इनाम मिलेगा साथ ही उसका नाम भी गुप्त रखा जाएगा।