खरगोन। जिले के कसरावद- नगर परिषद कसरावद द्वारा नगर पालिका के पुराने जर्जर बिल्डिंग को डिस्मेंटल करने पहुंचा उसमें निवासरत पांच परिवारों को बेदखल कर डिस्मेंटल करने की कार्रवाई पुलिस प्रशासन एवं राजस्व अमले के साथ करने का प्रयास किया गया। भारतीय जनता पार्टी कसरावद के कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया।
पुराने जर्जर मकान में वर्षों से निवासरत परिवारों और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की कि रहवासियों द्वारा माननीय न्यायालय में प्रकरण दर्ज किया गया है, जिसकी सुनवाई 16 जून 2025 को होनी है। इसके बावजूद नगर पालिका परिषद, कसरावद तोड़ने को तैयार है। निवासरत परिवारों ने लिखित में नगर परिषद सीएमओ को दिया गया कहा गया 16 तारीख को कोर्ट का जो भी निर्णय आता है हमें स्वीकार है उसके बाद नगर पालिका कार्रवाई करने को पूर्ण स्वतंत्रता रहेगी।