खरगोन। जिले के गोगांवा थाने के मोहम्मदपुर गांव में खेत के रास्ते के विवाद में युवती और उसकी मॉ को आत्महत्या की धमकी देना भारी पडा है। धमकी देने वाली युवती संध्या वर्मा और उसकी मॉ उमा के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा का प्रकरण गोगांवा पुलिस ने राजस्व निरीक्षक की शिकायत पर दर्ज किया है। मोहम्मदपुर गांव में खेत में से रास्ते को लेकर एक आदेश गोगांवा तहसीलदार ने पारित किया था।तहसीलदार सुन्दरलाल ठाकुर की अगुवाई में राजस्व और पुलिस की टीम मोहम्मदपुर स्थित नागेश्वर वर्मा के खेत पर पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान नागेश्वर वर्मा की पत्नी उमा और पुत्री संध्या ने जबरदस्त हंगामा किया था। मां बेटी ने तहसीलदार और शासकीय अमले को आत्महत्या की धमकी दी थी। संध्या ने केरोसिन डालकर माचिस लेकर आत्मदाह करने और मॉ उमा ने जहर खाने की प्रशासनिक टीम को धमकी दी थी। इस दौरान महिला पुलिस की समझाइश और ग्रामीणो ने युवती को रोका था।दोनों का रौद्र रूप देखकर राजस्व और पुलिस की टीम उल्टे पैर लौटी थी।
एएसपी शकुंतला रूहल ने मीडिया को बताया की मॉ बेटी के खिलाफ गोगांवा थाने में राजस्व निरीक्षक की शिकायत के बाद प्रकरण दर्ज किया गया है।