BREAKING NEWS
KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<     KHABAR : चंचल सोनी की पढ़ाई में आर्थिक समस्या नहीं.. <<     प्रधानमंत्री आवास की मांग लेकर जनसुनवाई में.. <<     KHABAR : किसान परेशान है तो हम चुप नहीं बैठेंगे,.. <<     EXCLUSIVE: BJP की नई टीम में बड़े चेहरों की एंट्री,.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय युवा संगम की तैयारियों को.. <<     पढ़ाई के लिए रोज शिवपुरी आने वाली छात्राओं की.. <<     राशन नहीं मिलने से ग्रामीण पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 6, 2025, 5:00 pm
KHABAR : गंगा दशहरा के अवसर पर बावडी उत्‍सव आयोजित, विधायक दिलीप सिंह परिहार ने बावडी पूजन कर ओढाई चुनरी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निर्देशन में जन अभियान परिषद नीमच द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जनभागीदारी से जल स्‍त्रोतो को सहेजने, गंगा दशहरा, विश्‍व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बावडी उत्‍सव आयोजित किया। नीमच विकासखण्‍ड के ग्राम बिसलवासकलां में खेडामाता मंदिर स्थि‍त बावडी पर उत्‍सव का आयोजित किया गया। मुख्‍य अतिथि नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, जिला पंचायत सदस्‍य मनीषा धाकड़, सरपंच गोपाल शर्मा, जनपद पंचायत नीमच सीईओ मयूरी जोक, डिप्‍टी कलेक्‍टर किरण आंजना, दीपक नागदा, ममता नागदा ने बावडी का पूजन अर्चन एवं आरती की तथा बावडी को चुनरी ओढाई।
विधायक दिलिप सिंह परिहार ने कहा कि मुख्‍यमंत्री के जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत बावडी उत्‍सव का आयोजन एक पुण्‍य का कार्य है, इसमें हम सभी को भागीदारी करना है, जल गंगा प्रदेश के हर गांव, हर शहर में प्रवाहित हो, यह धरा कभी भी जल अभावग्रस्‍त नहीं रहें, गांव गांव में बावडी, कुऐं, नहरे, तालाब, नदियों का संरक्षण करना हैं, उनमें सदा ही जल की उपलब्‍धता रहें यही प्रयास हमें करना है। विशेष सहयोग करने पर ग्राम की बालिकाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्राम के वरिष्‍ठजनों को विधायक एवं अति‍थियों द्वारा सम्‍मानित किया गया। आयोजन में नवांकुर संस्‍था ग्राम पंचायत बिसलवासकलां का सहयोग रहा। संचालन एवं आभार जन अभियान परिषद के लेखापाल पवन कुमरावत ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE