खरगोन। अखिल भारतीय अखंड रघुवंशी क्षत्रिय महापरिषद के बैनर तले रघुवंशी समाज ने इंदौर के नव विवाहित दंपति राजा रघुवंशी की निर्मम हत्या की सीबीआई जांच और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी की तलाश करवाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर पूर्वा मंडलोई को सौंपा।
बता दें कि इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी एवं पत्नी श्रीमती सोनम रघुवंशी के दिनांक 22 मई 2025 को शिलांग पहुंचने के पश्चात 23 मई 2025 को लापता हो गये थे, इस दौरान राजा रघुवंशी की निर्मम तरीके से हत्या मेघालय के शिलांग में अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों द्वारा कर दी गयी थी, बाद में तलाश करने पर उनका शव परिवार को प्राप्त हुआ, लेकीन श्रीमती सोनम रघुवंशी कि कोई खोज खबर नही मिल पाई है, समय अत्यधिक हो जाने से उनकी जान को भी खतरा लग रहा है,उल्लेखनीय है की नजदीक ही बांग्लादेश सीमा लगी होने से मानव तस्करी की आशंका भी लग रही है, वर्तमान में सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद रघुवंशी एवं अन्य व्यक्ति सोनम की खोज में शिलांग में लगे हुए है, उन्हें भी तरह-तरह की धमकी दी जा रही है। जिससे उनकी जान को भी खतरा है।
उक्त घटनाक्रम के फल स्वरुप समूचे देश का रघुवंशी समाज आक्रोशित है तथा पीड़ित परिवार एवं समाज की यह मांग है कि संपूर्ण प्रकरण की तत्काल सीबीआई जांच के आदेश किये जाएं तथा हत्यारों की तुरंत गिरफ़्तारी की जाये श्रीमती सोनम रघुवंशी की सुरक्षित वापसी हेतु त्वरित एवं प्रभावी ढंग से खोज की जाए। सोनम रघुवंशी की खोज में गए उनके भाई गोविंद रघुवंशी एवं अन्य व्यक्तियों को पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए।
शासन की ओर से उपयुक्त कदम तत्काल उठाये जाए। उचित कदम नहीं उठाए जाते हे तो तीन दिन बाद समस्त रघुवंशी समाज भोपाल एवं अन्य सभी महत्वपूर्ण शहरों में धरना आंदोलन ,प्रदर्शन तथा मेघालय सरकार का पुतला फूंकने की कार्रवाई करेगा एवं शासन को जागृत करने हेतु जो भी कदम उठाना होंगे वह उठाने हेतु बाध्य होगा। ज्ञापन के दौरान रघुवंशी समाज खरगोन के परसराम डंडीर, मनोज रघुवंशी, विष्णु रघुवंशी, समाज अध्यक्ष दीपक डंडीर, अजय रघुवंशी, त्रिलोक डंडीर, संजय रघुवंशी, प्रीतम रघुवंशी आदि समाजजन उपस्तिथ थे।