उज्जैन। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड महिदपुर के द्वारा गंगा दशहरा एवं जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत बावड़ी उत्सव का आयोजन ग्राम सुहागपुरा स्थित पटेलों की बावड़ी पर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पौधारोपण, दीपोत्सव, सुंदरकांड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम सरपंच कृपाल सिंह बगड़ावत, सचिव परामर्शदाता कमलेश व्यास दिलीप सिंह राजपूत संजय व्यास सोनू व्यास नवांकुर से कैलाश चंद्र मालवीय, सीएमसीएल डीपी विद्यार्थी मातृ शक्ति एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम पश्चात सहभोज का आयोजन भी किया गया।