BREAKING NEWS
BIG NEWS : एक बाइक चोरी ने खोला चोरी का बड़ा राज, 6.. <<     पिपलियामंडी मंडी में अव्यवस्थाओं पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर जनसुनवाई में अनोखा विरोध, युवक को.. <<     सोशल मीडिया दोस्ती के बाद ब्लैकमेलिंग, वायडी.. <<     BIG NEWS : विद्युत पोल हादसे में आउटसोर्स कर्मचारी.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल ने मनाया स्वतंत्रता.. <<     KHABAR : जावद में 11 साल से त्योहारों पर अघोषित बंद.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद में कलेक्टर कार्यालय पहुंचा.. <<     पंच सम्मेलन में अव्यवस्थाओं पर बवाल, नाराज.. <<     BIG NEWS : आवास की आस में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे.. <<     भाजपा में नई जिम्मेदारियां तय, लाल सिंह आर्य.. <<     KHABAR : भारतीय मानक ब्यूरो के तत्वावधान में.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, नर्मदा के लिए.. <<     नागपंचमी पर उज्जैन में उमड़ा आस्था का सैलाब,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर शुरू हुआ.. <<     KHABAR : राशन वितरण में अनियमितता का आरोप,.. <<     KHABAR : छात्राओं ने बढ़े बस किराये को कम करवाने की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 18, 2026, 3:34 pm
BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का खेल, आरोपी ने युवती के साथ किया ऐसा घिनौना काम, खाकी ने बरामद किए 15 लाख के सोने के जेवर, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। वायडी नगर थाना पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से युवती से दोस्ती कर उसे ब्लैकमेल करने के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर सिरोही जिले के कानाकोलर गांव स्थित उसके घर से युवती से लिए गए करीब 15 लाख रुपये कीमत के सोने के आभूषण बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने युवती से सोशल मीडिया पर दोस्ती करने के बाद प्रेम संबंध बनाए और शादी का झांसा देकर उसके साथ कथित रूप से शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद होटल में बनाए गए वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर युवती को ब्लैकमेल किया और सोने के आभूषण एवं रुपये की मांग की।

होटल का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगे जेवर-
पुलिस के मुताबिक, 18 जुलाई 2026 को मंदसौर निवासी युवती ने परिजनों के साथ वायडी नगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। युवती ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी पहचान प्रतापगढ़ निवासी बताए जा रहे राजवीर नामक व्यक्ति से हुई थी। बातचीत के बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए।

आरोप है कि आरोपी युवती से मिलने मंदसौर आया और उसे एक होटल में बुलाकर शादी का झांसा दिया। इसके बाद उसकी सहमति के बिना शारीरिक संबंध बनाए। कुछ समय बाद आरोपी ने युवती को बताया कि होटल में बनाए गए वीडियो होटल संचालक के पास हैं और रुपये या सोना नहीं देने पर वीडियो वायरल कर दिया जाएगा।

वीडियो वायरल होने के डर से युवती ने अपने घर में रखे सोने के आभूषण आरोपी को दे दिए। इनमें सोने की चार चूड़ियां, चार अंगूठियां, पांच मांदलिये, एक हार, एक मंगलसूत्र, एक सोने की चेन और एक जोड़ी झुमकियां शामिल हैं। शिकायत पर वायडी नगर थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 316/2026 के तहत धारा 69, 308(2), 351(3) एवं 3(5) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

सोशल मीडिया और साइबर तकनीक से आरोपी तक पहुंची पुलिस-
पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट, मोबाइल नंबर एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जानकारी जुटाई। जांच में सामने आया कि राजवीर नाम से संपर्क करने वाला व्यक्ति वास्तव में गोपाराम उर्फ गोपाल उर्फ राजवीर, निवासी कानाकोलर, थाना शिवगंज, जिला सिरोही, राजस्थान है।

पुलिस को यह भी पता चला कि आरोपी सूरत के कतरगाम क्षेत्र में रहकर एक हीरा फैक्ट्री में काम कर रहा है। इसके बाद पुलिस टीम को सूरत भेजा गया। साइबर सेल की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर उसे कतरगाम क्षेत्र से हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर युवती को ब्लैकमेल करने और स्वयं को होटल संचालक बताकर वीडियो वायरल करने की धमकी देने की बात स्वीकार की। आरोपी ने पुलिस को बताया कि युवती से लिए गए सोने के आभूषण उसने अपने गांव कानाकोलर स्थित घर में छिपाकर रखे हैं।

आरोपी की निशानदेही पर 15 लाख के जेवर बरामद-
पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी की निशानदेही पर टीम ने कानाकोलर स्थित उसके घर से युवती से लिए गए सोने के आभूषण बरामद किए। पुलिस के अनुसार बरामद आभूषणों की कुल कीमत करीब 15 लाख रुपये है। बरामद सामान में चार सोने की चूड़ियां, चार अंगूठियां, पांच मांदलिये, एक हार, एक मंगलसूत्र, एक सोने की चेन एवं एक जोड़ी झुमकियां शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी.एस. बघेल एवं सीएसपी जितेंद्र भास्कर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक शिवांशु मालवीय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम का रहा महत्वपूर्ण योगदान-
कार्रवाई में निरीक्षक शिवांशु मालवीय, सउनि जगदीश ठाकुर, प्रधान आरक्षक मनीष लबाना, प्रधान आरक्षक अरविंद पुरोहित, आरक्षक राजेंद्र मेघवाल एवं दीपक सुथार तथा साइबर सेल के प्रधान आरक्षक आशीष बैरागी, प्रधान आरक्षक मुजफ्फरउद्दीन एवं आरक्षक मनीष बघेल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

पुलिस ने महिला संबंधी अपराध को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार करने और पीड़िता के कथित रूप से लिए गए सोने के आभूषण बरामद करने में सफलता हासिल की है। मामले में पुलिस की विवेचना जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE