देवास। उप वन मंडलाधिकारी संतोष शुक्ला ने बताया कि वन परिक्षेत्र देवास अंतर्गत बीट चुरलाय के पास खेत में बने हुए कुएं में तेंदुआ के गिरने की सूचना पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने तकनीकी और रेस्क्यू उपकरणों का भली भांति उपयोग करते हुए तेंदुए का सफल रेस्क्यू किया।