BREAKING NEWS
BIG NEWS : एक बाइक चोरी ने खोला चोरी का बड़ा राज, 6.. <<     पिपलियामंडी मंडी में अव्यवस्थाओं पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर जनसुनवाई में अनोखा विरोध, युवक को.. <<     सोशल मीडिया दोस्ती के बाद ब्लैकमेलिंग, वायडी.. <<     BIG NEWS : विद्युत पोल हादसे में आउटसोर्स कर्मचारी.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल ने मनाया स्वतंत्रता.. <<     KHABAR : जावद में 11 साल से त्योहारों पर अघोषित बंद.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद में कलेक्टर कार्यालय पहुंचा.. <<     पंच सम्मेलन में अव्यवस्थाओं पर बवाल, नाराज.. <<     BIG NEWS : आवास की आस में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे.. <<     भाजपा में नई जिम्मेदारियां तय, लाल सिंह आर्य.. <<     KHABAR : भारतीय मानक ब्यूरो के तत्वावधान में.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, नर्मदा के लिए.. <<     नागपंचमी पर उज्जैन में उमड़ा आस्था का सैलाब,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर शुरू हुआ.. <<     KHABAR : राशन वितरण में अनियमितता का आरोप,.. <<     KHABAR : छात्राओं ने बढ़े बस किराये को कम करवाने की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 8, 2025, 12:03 pm
REPORT : जिले में विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन, किसानों को मिला रहा विशेषज्ञों को मार्गदर्शन, दे रहे उन्नत तकनीकों की जानकारी, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। जिले में कलेक्टर ऋतुराज सिंह मार्गदर्शन में खरीफ सीजन के पूर्व विकसित कृषि संकल्प अभियान का संचालन 12 जून तक किया जा रहा है। अभियान के दौरान केंद्रीय एवं प्रदेश सरकार की प्रमुख योजनाओं के साथ-साथ कृषकों व वैज्ञानिकों का आपस में संवाद किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज यह अभियान खातेगांव तहसील के ग्राम दुधवास मेल पिपलिया एवं कण बुजुर्ग की ग्राम पंचायत में पहुंचा। 

कार्यक्रम में उपसंचालक कृषि गोपेश पाठक द्वारा कृषको को नरवाई प्रबंधन एवं सन्तुलित पौध पोषण प्रबंधन की जानकारी दी गई। कृषि विज्ञान केंद्र देवास के कार्यक्रम समन्वयक एवं वैज्ञानिक डॉ. आरपी शर्मा के द्वारा उर्वरक एवं कीटनाशकों के छिड़काव एवं बीजोपचार की जानकारी दी गई। सहायक संचालक कृषि लोकेश गंगराड़े के द्वारा मक्का फसल के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई एवं मक्का की तकनीकी खेती की जानकारी दी गई तथा सोयाबीन अनुसंधान केंद्र इंदौर से डॉक्टर संजीव कुमार द्वारा सोयाबीन की विभिन्न प्रजातियों के बारे में सभी की विशेषता बताते हुए विस्तार से बताएं साथ ही सोयाबीन में लगने वाले किट एवं बीमारियों के बारे में तकनीकी सलाह किसानों को दी  उन्नत तकनीकी की जानकारी दी गई।
ब्लॉक टेक्नोलॉजी मेनेजर श्याम लाठी ने किसानों को प्राकृतिक खेती की जानकारी एवं क्लस्टर निर्माण की जानकारी दी। क्षेत्रीय कृषि विस्तार अधिकारी मोगरे ने किसानों को विभागीय जानकारी दी। इसके अलावा उद्यानिकी विभाग से  राजेश मीणा एवं पशुपालन विभाग एन आर एल एम आदि वीभागो से अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम 08 जून  को देवास विकासखंड के ग्राम सिया आनंदपुर गरिया अमरपुरा एवं सोनकच्छ तहसील में ग्राम आगैरा लाला खेड़ी एवं तालोद ग्राम पंचायत में एवं टोंकखुर्द विकासखंड में ग्राम रतन खेड़ी बेकाखेड़ी एवं टॉककला में आयोजित किया जाएगा उपसंचालक कृषि गोपेश पाठक ने सभी किसानों से अपील की है कि इन ग्राम पंचायत में अधिक से अधिक किसान भाई  पहुंचकर लाभ लेवे।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE