मंदसौर। विधायक विपिन जैन द्वारा मात्र एक माह में शिवना नदी को शुद्ध करना एक प्रेरणादायक उपलब्धि है। यह न केवल उनकी प्रशासनिक दक्षता का प्रतीक है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। यदि प्रत्येक जनप्रतिनिधि इसी प्रकार संकल्पबद्ध होकर कार्य करें, तो भारत की नदियों को पुनः निर्मल बनाना कोई असंभव स्वप्न नहीं रहेगा।