BREAKING NEWS
BIG NEWS : एक बाइक चोरी ने खोला चोरी का बड़ा राज, 6.. <<     पिपलियामंडी मंडी में अव्यवस्थाओं पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर जनसुनवाई में अनोखा विरोध, युवक को.. <<     सोशल मीडिया दोस्ती के बाद ब्लैकमेलिंग, वायडी.. <<     BIG NEWS : विद्युत पोल हादसे में आउटसोर्स कर्मचारी.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल ने मनाया स्वतंत्रता.. <<     KHABAR : जावद में 11 साल से त्योहारों पर अघोषित बंद.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद में कलेक्टर कार्यालय पहुंचा.. <<     पंच सम्मेलन में अव्यवस्थाओं पर बवाल, नाराज.. <<     BIG NEWS : आवास की आस में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे.. <<     भाजपा में नई जिम्मेदारियां तय, लाल सिंह आर्य.. <<     KHABAR : भारतीय मानक ब्यूरो के तत्वावधान में.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, नर्मदा के लिए.. <<     नागपंचमी पर उज्जैन में उमड़ा आस्था का सैलाब,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर शुरू हुआ.. <<     KHABAR : राशन वितरण में अनियमितता का आरोप,.. <<     KHABAR : छात्राओं ने बढ़े बस किराये को कम करवाने की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 8, 2025, 12:40 pm
KHABAR : नर्मदापुरम के ज्ञानोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा 24 जून को, बैतूल आदिवासी उत्कृष्ट बालक छात्रावास में मिलेंगे फॉर्म, 18 जून तक करें अप्लाई, पढे़ खबर 

Share On:-

बैतूल। नर्मदापुरम स्थित सीबीएसई बोर्ड के ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय में कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए परीक्षा 24 जून 2025 को सुबह 11 बजे होगी। अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित इस विद्यालय में सभी वर्ग के विद्यार्थियों को आवास, भोजन, खेल सुविधाएं, लाइब्रेरी और गणवेश की सुविधा दी जाती है।


सत्र 2025-26 में कुल 47 सीटें उपलब्ध हैं। अनुसूचित जाति के बालकों के लिए 25 और बालिकाओं के लिए 18 सीटें हैं। जनजातीय सहित अन्य वर्ग के बालक और बालिकाओं के लिए 2-2 सीटें निर्धारित हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 18 जून 2025 है।


बैतूल में यहां मिलेंगे आवेदन पत्र
प्रवेश के लिए 10वीं में 60 प्रतिशत या समकक्ष ग्रेड अनिवार्य है। विद्यार्थी आवेदन पत्र तीन स्थानों से प्राप्त कर सकते हैं - ज्ञानोदय विद्यालय बीटीआई नर्मदापुरम, बैतूल का आदिवासी उत्कृष्ट बालक छात्रावास और हरदा का जिला स्तरीय उत्कृष्ट बालक छात्रावास। आवेदन डाक से भी भेजे जा सकते हैं, जो 18 जून तक पहुंचने चाहिए।


चयन प्रक्रिया में 10वीं के अंकों का 50 प्रतिशत और प्रवेश परीक्षा के अंकों का 50 प्रतिशत जोड़कर मेरिट सूची बनाई जाएगी। इसी के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE