BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 9, 2025, 3:45 pm
BIG REPORT : कृषि उपज मंडी में मूंगफली के भाव को लेकर समानता से किसानों में नाराजगी, अन्नदाता बोले- खर्चा निकालना भी मुश्किल हो रहा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर की कृषि उपज मंडी में मूंगफली के भाव को लेकर पिछले कुछ दिनों से समानता बनी हुई है। नीमच मंडी में मूंगफली के जो भाव किसानों को मिल रहे हैं उसे वह नाखुश है, वहीं व्यापारियों का कहना है कि क्वालिटी के हिसाब से भाव ठीक है। नीमच मंडी में आज लगभग साढ़े हजार बोरी मूंगफली की आवक रही। अगर भावों की बात करें तो 2900 से 5150 रुपए तक का भाव किसानों को मिला। 2900 रूपए या जो बहुत नीचे दामों में मूंगफली बिकी है वह मिट्टी वाली मूंगफली है। वहीं एकाध ढेर 5100 रूपए तक बिका है। एवरेज क्वालिटी के माल का भाव 3800 से 4600 रूपए तक प्रति क्विंटल रहा। 
किसानों ने बताया कि मूंगफली की पैदावार में सोयाबीन से ज्यादा मेहनत लगती है। वर्तमान में जो भाव मिल रहे हैं वह काफी निराशाजनक है। इसमें तो हमारा खर्चा भी निकलना मुश्किल हो जा रहा है। किसानों का कहना है कि जब मूंगफली के तेल का भाव इतना अधिक है तो फिर किसानों को मूंगफली की उपज का भाव इतना कम क्यों मिल रहा है। अन्नदाताओं की मांग है कि मूंगफली का भाव हमें 5000 से लेकर 6000 रूपए तक मिलना चाहिए। मंडी में मूंगफली की आवक भी ठीक-ठाक है। डिमांड की स्थिति यथावत बनी हुई है। ऐसा लगता है कि अभी किसानों के पास मूंगफली का स्टॉक है, लेकिन वह भाव बढ़ने के इंतजार में है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE