BREAKING NEWS
BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, नर्मदा के लिए.. <<     नागपंचमी पर उज्जैन में उमड़ा आस्था का सैलाब,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर शुरू हुआ.. <<     KHABAR : राशन वितरण में अनियमितता का आरोप,.. <<     KHABAR : छात्राओं ने बढ़े बस किराये को कम करवाने की.. <<     महिदपुर में नागपंचमी पर बजरंग व्यायामशाला.. <<     शहडोल में बदमाशों के हौसले बुलंद, सरेआम.. <<     BIG NEWS : मंडी में मचा हंगामा, हम्मालों ने काम बंद.. <<     भीलगांव से निकली भव्य कांवड़ यात्रा,.. <<     बापचा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, देहरी घाट.. <<     **बिजली पोल पर चढ़ा कर्मचारी, फिर नीचे गिरी.. <<     KHABAR : 20-25 साल से हक के लिए भटक रहा ग्रामीण,.. <<     संगठन में नई नियुक्तियां, लाल सिंह आर्य.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम में भंडारे की लाइन में खड़ा था.. <<     KHABAR : उज्जैन में आस्था का अभूतपूर्व जनसैलाब, 24.. <<     KHABAR : नाला बंद, रास्ता जलमग्न, पैदल से लेकर.. <<     MP में फिर बरसेगा आसमान, बदला मौसम का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 9, 2025, 4:15 pm
NEWS : राष्ट्रप्रथम की भावना हर नागरिक में होनी ही चाहिए, हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव कार्यक्रम पर बोले आरएसएस के अखिल भारतीय सह व्यवस्था प्रमुख अनिक ओक, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भारतवर्ष में कई पराक्रमी राजा महाराजा हुए है पर शिवाजी महाराज अकेले ऐसे राजा थे जिन्होंने घोषणा करके हिंदवी साम्राज्य की स्थापना की थी। वह तो कभी भी नहीं चाहते थे कि उनका राज्याभिषेक हो पर गागा भट्ट के आग्रह पर उन्होंने अपने राज्याभिषेक का स्वीकार करा। वह तो हर समय यही कहते रहते थे कि यह तो मां भवानी का राज्य है और संघ भी हिंदुत्व के आधार पर काम करता है इसीलिए हम हिंदू सम्राज्य दिनोत्सव मनाते हैं। यह विचार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह व्यवस्था प्रमुख अनिल ओक ने विद्या निकेतन, चित्तौड़गढ़ में 351 वे हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में व्यक्त किये।

शिवाजी महाराज का स्वराज का स्वप्न केवल सत्ता प्राप्ति तक सीमित नहीं था, बल्कि वह सुराज कृ यानी लोकहित आधारित शासन की सशक्त नींव रखने वाले पहले शासक थे। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज की योजनाएं, गुप्तचर तंत्र, नौसेना विकास, दुर्ग व्यवस्था और न्याय प्रशासन आज भी प्रबंधन, रक्षा एवं प्रशासन के छात्रों हेतु अध्ययन का विषय हैं।
उन्होंने कहा कि किसी में इतनी ताकत नहीं कि भारत को समाप्त कर सके, क्योंकि इस देश ने वीर सावरकर जैसे महान आत्मबलिदानी पैदा किए हैं। वीर सावरकर समर्पण की पराकाष्ठा थे दृ जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया।

राष्ट्र प्रथम- डीआईजी रणविजय सिंह
समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति विशिष्ट व अतिविशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित डीआईजी बीएसएफ रणविजय सिंह ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में शिक्षा का बड़ा महत्व है शिक्षा से ही इस राष्ट्र की प्रगति हो सकती हैं। देश पहले दृ यह भावना हर नागरिक के हृदय में होनी चाहिए।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में घोष रचना के साथ ध्वजारोहण हुआ और शिवाजी महाराज द्वारा मिर्जा राजा जयसिंह को लिखा गया पत्र का वाचन किया गया।
कार्यक्रम के पश्चात समाज जनों का भोजन पूर्ण रूप से प्लास्टिक मुक्त रहा और प्रेरणादायक पुस्तकें उपलब्ध कराने हेतु साहित्य विक्रय स्टॉल लगाया गया। गौ संवर्द्धन एवं स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने हेतु गौ-उत्पाद विक्रय केंद्र भी लगाया गया।

मंचस्थ अतिथि-
समारोह में मंच पर विभाग संचालक हेमंत जी जैन और जिला संघचालक अनिरुद्ध सिंह भाटी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE