खरगोन। पलक झपकते ही भीडभाड़ वाले इलाकों में बैग से आभूषण, नकदी राषि के साथ ही और जेब से रुपये उड़ाने वाली अंतरराज्जीय सांसी गिरोह की दो शातिर महिला चोर को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन महिलाओं का साथी फिलहाल फरार है। 12 मई को इन महिलाओं ने सराफा बाजार में गहने रिपेयरिंग कर घर लौट रही महिलाओं के हाथ में लटकी थैली काटकर गहनों से भरी डिब्बी उड़ाई थी। पूछताछ में 2 साल पहले एसबीआई बैंक से चोरी हुए 30 हजार रुपए की गुत्थी भी पुलिस ने सुलझाई है।
एसडीओपी रोहित लखारे ने सोमवार को कोतवाली में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सराफा बाजार, तिलक पथ, गोल बिल्डिंग आदि क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखने के साथ ही आसपास पूछताछ करने पर दो संदिग्ध महिलाएं श्रीमति रानू का पीछा करते नजर आई थी। हुलिये के आधार पर इनकी षिनाख्त जिला राजगढ़ ग्राम कडिया सासी निवासी गुंजा बाई सिसौदिया और बिंदोबाई के रुप में की गई। दोनांें महिलाओं को पकड़ने के लिए टीम राजगढ़ पहुंची, जहां योजनाद्ध तरीके से इन्हें गिरफ्तार किया गया। इस चोरी में इनका साथ देने वाला बेजू जगजीवन सिसौदिया फिलहाल फरार है। दोनों महिलाओं से चोरी किया गया, पेडिंल, सोने की पंाचाली, अंगूठी और 3 हजार रुपए 1,40,000/- रुपये का कीमती मशरुका बरामद किए है। पूछताछ में इन्होंने 2022 में सब्जी मंडी स्थित एसबीआई बैंक में इंदिरा नगर निवासी आजम अली से 30 हजार रुपए चोरी करने की घटना को अंजाम देना भी स्वीकारा है। महिलाओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर न्यायालय पेष किया जा रहा है।