मंदसौर। अपर कलेक्टर एकता जायसवाल द्वारा बताया गया कि पुस्तकालय, अनुसंधान एवं संदर्भ समिति का मन्दसौर जिले का 22 जून 2025 एवं 23 जून 2025 का अध्ययन दौरे पर रहेंगे। पुस्तकालय, अनुसंधान एवं संदर्भ समिति का दोपहर 2 बजे भोपाल से मंदसौर के लिए प्रस्थान कर सांय 7 बजे मंदसौर आएंगे एवं रात्री विश्राम करेंगे।
23 जून 2025 को प्रातः 8 बजे पुस्तकालय, अनुसंधान एवं संदर्भ समिति की बैठक कर प्रातः 8.30 बजे भगवान श्री पशुपतिनाथ महादेव के दर्शन करेंगे व प्रातः 9.30 बजे कांफ्रेंस हाल में कलेक्टर के साथ बैठक करने के पश्चात प्रातः 10 बजे मंदसौर से सीतामऊ के लिए प्रस्थान करेंगे और प्रातः 10.45 पर सितामऊ आगमन एवं नटनागर शोध संस्थान में पुस्तकालय का अवलोकन करेंगे व दोपहर 12 बजे पुस्तकालय के साथ संयुक्त बैठक करेंगे तथा सांय 5 बजे सीतामऊ से उज्जैन के लिए प्रस्थान करेंगे।