मंदसौर। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र महाप्रबंधक द्वारा बताया गया कि 27 जून 2025 को रीजनल इण्डस्ट्री, स्किल एण्ड एम्प्लोयमेंट (RISE) कॉनक्लेव का आयोजन प्रस्तावित है। इसके अंतर्गत राज्य स्तरीय कार्यक्रम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न जावेगा। जिसका सीधा प्रसारण न्यूज चैनलों एवं सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से किया जावेगा। कार्यक्रम में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा जिलों से चयनित हितग्राहियों के साथ वर्चुअल संवाद भी स्थापित किया जायेंगा। उक्त परिप्रेक्ष्य में आयोजन को दृष्टिगत रखते हुऐ राज्य शासन द्वारा संचालित रोजगार/ स्वरोजगार मूलक/स्किलिंग संबंधी योजनाओं, म.प्र. एमएसएमई प्रोत्साहन योजना-2025, म.प्र. स्टार्ट-अप नीति एवं कार्यान्वयन योजना-2025, म.प्र. एमएसएमई औद्योगिक भूमि, भवन आवंटन एवं प्रबंधन नियम 2025 इत्यादि के अन्तर्गत लाभान्वित हुए हितग्राहियों/लाभार्थियों को आमंत्रित कर हितलाभ पत्र वितरित किये जायेंगे।
27 जून 2025 को रीजनल इण्डस्ट्री. स्किल एण्ड एम्प्लोयमेंट (RISE) कॉनक्लेव आयोजन को दृष्टिगत रखते हुऐ रतलाम के अतिरिक्त मंदसौर जिला मुख्यालय में भी जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होगा। RISE कॉनक्लेव आयोजन में भाग लेने वाले प्रतिभागी इच्छुक व्यक्ति कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी के लिये कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र मंदसौर में कार्यालयीन समय में सम्पर्क कर सकते है।