चित्तौड़गढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के शताब्दी वर्ष के अवसर पर युवाओं में राष्ट्रभावना, सामाजिक दायित्व एवं व्यक्तित्व निर्माण की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘सृजन युवा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन 18 अगस्त को किया जाएगा।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघ चालक हेमंत जैन ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण’ रखा गया है। संवाद के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता, सेवा एवं संस्कार जैसे विषयों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, चित्तौड़ प्रांत के सह प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र सिंह मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम विवरण-
दिनांक: 18 अगस्त 2026
समय: प्रातः 10 बजे
स्थान: भरतबाग-चामटीखेड़ा चौराहा, महाराणा प्रताप सेतु मार्ग, चित्तौड़गढ़
आयोजकों ने युवाओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर संवाद का लाभ लेने का आह्वान किया है।