डबरा। मध्य प्रदेश में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को लेकर जमकर सियासत हो रही है। हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ परिसर में अंबेडकर की प्रतिमा के विवाद को लेकर अब पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान सामने आया है। संविधान हत्या दिवस मनाने ग्वालियर के डबरा पहुंचे नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा दूसरों के मुद्दे छुड़ाती हैं। उनकी दूसरे के ललना को पालना में झुलाने की आदत है।
पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हम लोग अंबेडकर प्रतिमा लगाने का कोई विरोध नहीं कर रहे। हम भी समर्थन में है, कांग्रेस क्या करने वाली है उन्हें यह बताना चाहिए। यह मुद्दा तो किसी और का था, लेकिन कांग्रेस ने उसे छुड़ा लिया। कांग्रेस से हमें कोई प्रमाण पत्र नहीं चाहिए। वह हम पर आरोप लगाने की जगह अपनी पार्टी को बचाए रखें यही पर्याप्त है।