दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया आगामी भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिले का प्रशासन पूरी तरह से सतर्क नजर आ रहा है। कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े और पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा ने बाढ़ संभावित क्षेत्रों का दौरा किया और निचले इलाकों में रह रहे लोगों से सीधे संवाद कर तैयारियों का जायज़ा लिया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अमले को निर्देश दिए कि किसी भी आपात स्थिति में राहत और बचाव कार्यों में कोई ढिलाई न बरती जाए। एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीम को भी सतर्क मोड पर रहने को कहा गया है। कलेक्टर वानखड़े ने ग्रामीणों से कहा कि यदि बारिश की तीव्रता बढ़ती है, तो वे तत्काल सतर्क रहें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। एसपी सूरज कुमार वर्मा ने भी सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की और आश्वस्त किया कि पुलिस बल हर परिस्थिति के लिए तैयार है। इस निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।