BREAKING NEWS
BIG VIDEO: MP में नकली पनीर पर बड़ा एक्शन! मोहन सरकार.. <<     MP Weather Alert: 48 घंटे भारी! रेड अलर्ट, नदियां उफान पर,.. <<     KHABAR : सरवानिया महाराज में हर्षाेल्लास से मना.. <<     KHABAR : एस आर कॉलेज निदेशक तिवारी का जन्मदिवस पर.. <<     BIG REPORT : जगेपुर मीणा में स्वतंत्रता दिवस आयोजन.. <<     KHABAR : मनासा में वस्त्र-रेडीमेड व्यापारियों ने.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में खेत में करंट की चपेट.. <<     कसरावद के माकड़खेड़ा में भव्य शिव डोला, हर-हर.. <<     सेगांव में श्रावण मास पर निकली हाटकेश्वर.. <<     NEWS : अटल गौरव समारोह में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’.. <<     KHABAR : 60 घंटे खुले रहेंगे भीलट देव के पट, नाग.. <<     BIG NEWS : शिवभक्ति में डूबेगा नीमच, आज प्रजा का हाल.. <<     KHABAR : दतिया के सिजोरा में श्मशान घाट बना दलदल,.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर जाट समाज ने मनाया.. <<     NEWS : 18 अगस्त को होगा ‘सृजन युवा संवाद’, युवाओं.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ पर.. <<     KHABAR : 48 घंटे में किया पर्दाफाश, डीआईजी-एसपी ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 25, 2025, 5:24 pm
KHABAR : वैष्णव बैरागी समाज का शपथ ग्रहण समारोह 29 जून को आंतरी माता जी में, वरिष्ठ व युवा कमिटी सहित समाजजन का जिला स्तरीय महत्वपूर्ण कार्यक्रम, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। चतुः सम्प्रदाय, वैष्णव बैरागी समाज जिला नीमच मध्यप्रदेश का एकमात्र सामाजिक संगठन है, जो सामाजिक उत्थान हेतु समर्पित व निःस्वार्थ रूप से समाज सेवा हेतु सेवारत है, नीमच जिले में वैष्णव बैरागी समाज व भादवामाता धर्मशाला निर्माण समिति व वैष्णव बैरागी युवा संगठन जिला नीमच मप्र का पुनर्गठन 22 जून 2025 को भादवामाता जी मे किया गया है। वरिष्ठ व युवा जिला कमिटी का कार्यकाल जून 2025 से जून 2027 तक के लिए निर्धारित किया है। भादवामाता में निर्माणाधीन वैष्णव बैरागी समाज की धर्मशाला एक धरोहर के रुप मे तैयार होने जा रही है।
उपरोक्त को लेकर वैष्णव बैरागी समाज व भादवामाता धर्मशाला निर्माण समिति जिला नीमच की नवनियुक्त, वरिष्ठ व युवा कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह व जिला स्तरीय महत्वपूर्ण कार्यक्रम ष्माँ आंतरीष् के आंगन में सेन समाज गेस्ट हाउस व रिसोर्ट (शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल के पास) आंतरी माता में दिनांक 29 जून 2025, रविवार को सुबह 10 बजे रखा जा रहा है। जिसमे क्षेत्र के विशिष्ट प्रबुद्धजन के माध्यम से शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन, समाजजन की उपस्थिति में सम्पन्न होगा। नीमच जिला वैष्णव बैरागी समाज व भादवामाता धर्मशाला निर्माण समिति के जिलाध्यक्ष भैरुदास बैरागी धामनिया व जिला कार्यकारिणी सहित नीमच जिला युवा संगठन के जिलाध्यक्ष गगन बैरागी कंजार्डा व जिला युवा कार्यकारिणी, शपथ लेकर समाज सेवा हेतु संकल्पित होंगे। सेन समाज गेस्ट हाउस से पैदल यात्रा सुबह 11 बजे प्रारम्भ होगी व माँ आंतरी के दर्शन व पूजन अर्चन के पश्चात पुनः कार्यक्रम स्थल पर आगमन होगा। उपरोक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी गोपाल बैरागी रातड़िया व जिला सह मीडिया प्रभारी मनोहरदास बैरागी बराड़ा, युवा संगठन के जिला मीडिया प्रभारी योगेश बैरागी पालसोड़ा, ने जानकारी देते हुए बताया नीमच जिले के समस्त वैष्णव बैरागी समाज बन्धुओ से आग्रह किया है कि आप उक्त आयोजन में पधारकर माँ आन्त्री के दर्शन का लाभ लेते हुए, कार्यक्रम को सफल बनायें। कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित जन का सहभोज होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE