BREAKING NEWS
BIG VIDEO: MP में नकली पनीर पर बड़ा एक्शन! मोहन सरकार.. <<     MP Weather Alert: 48 घंटे भारी! रेड अलर्ट, नदियां उफान पर,.. <<     KHABAR : सरवानिया महाराज में हर्षाेल्लास से मना.. <<     KHABAR : एस आर कॉलेज निदेशक तिवारी का जन्मदिवस पर.. <<     BIG REPORT : जगेपुर मीणा में स्वतंत्रता दिवस आयोजन.. <<     KHABAR : मनासा में वस्त्र-रेडीमेड व्यापारियों ने.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में खेत में करंट की चपेट.. <<     कसरावद के माकड़खेड़ा में भव्य शिव डोला, हर-हर.. <<     सेगांव में श्रावण मास पर निकली हाटकेश्वर.. <<     NEWS : अटल गौरव समारोह में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’.. <<     KHABAR : 60 घंटे खुले रहेंगे भीलट देव के पट, नाग.. <<     BIG NEWS : शिवभक्ति में डूबेगा नीमच, आज प्रजा का हाल.. <<     KHABAR : दतिया के सिजोरा में श्मशान घाट बना दलदल,.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर जाट समाज ने मनाया.. <<     NEWS : 18 अगस्त को होगा ‘सृजन युवा संवाद’, युवाओं.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ पर.. <<     KHABAR : 48 घंटे में किया पर्दाफाश, डीआईजी-एसपी ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 25, 2025, 5:37 pm
KHABAR : सफलता की कहानी- आरआईएसई- 2025 कॉन्‍क्‍लेव प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से साकार हुआ जीत का सपना, लघु उद्योग स्‍थापित कर, आत्‍मनिर्भर बना नीमच का जीत, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत (PMEGP) युवाओं को लघु एवं सूक्ष्म उद्योग स्थापित करने के लिए ऋण एवं अनुदान सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। जिससे युवा आत्मनिर्भर बन रहे हैं। मध्यप्रदेश के नीमच जिले में भी अनेक युवा उद्यमियों ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना (PMEGP) का लाभ लेकर खुद को, तो सक्षम बनाया हैं। साथ ही अन्‍य लोगों को रोजगार भी उपलब्ध करवा कर उन्हें भी आत्‍मनिर्भर बनाने में मददगार बन रहे है।पीएमईजीपी योजना के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को विनिर्माण क्षेत्र के लिए 50 लाख रुपये और सेवा क्षेत्र के लिए 20 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्‍ध करवया जाता है, इस पर 35 प्रतिशत तक का अनुदान भी मिलता हैं। 
नीमच के रहने वाले जीत किलेवाला ने बताया, कि मेरी कंपनी का नाम श्री बेनी है, हम अश्वगंधा और चिया सीड्स का काम करते है। यह नीमच मंडी में काफी आती है इसी से हमे एक जरिया मिलता है कि हम इन्हें बाहर तक लोगों को पहुंचा सके। पहले मैंने एक-एक, दो-दो बैग से काम चालू किया था,2012 से यह काम कर रहा हूँ। 2018-19 में मैंने सोचा क्यों ना इंडस्ट्रियल एरिया में अपना खुद का एक छोटा सा प्लांट लगाया जाए, जिससे हम क्वालिटी को और बेहतर कर सके। किसान लोग जो भी मंडी में माल लेकर आते है उसकी क्वालिटी को मशीनों से बेहतर बनाकर उन्हें बाहर कंट्रीज़ में बायर्स बैठे है उन्हें दे सके। ऐसे में मेरे सीए मित्र ने मुझे पीएमईजीपी योजना के बारे में बताया फिर महाप्रबंधक उद्योग सुश्री योगिता भटनागर से मिलकर इस योजना की पूरी जानकारी लेकर इस योजना तहत ऋण लिया। ऋण राशि से जीत ने नई मशीने लगाई। इस योजना से इतना संबल मिला, कि वे आज अपना यह काम बड़े  स्तर पर कर रहे है। जीत किलेवाला का कहना है, कि मैं धन्यवाद करना चाहता हूं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का, जिन्‍होने युवाओं के लिए इतनी अच्छी योजना प्रारंभ की है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE