BREAKING NEWS
BIG VIDEO: MP में नकली पनीर पर बड़ा एक्शन! मोहन सरकार.. <<     MP Weather Alert: 48 घंटे भारी! रेड अलर्ट, नदियां उफान पर,.. <<     KHABAR : सरवानिया महाराज में हर्षाेल्लास से मना.. <<     KHABAR : एस आर कॉलेज निदेशक तिवारी का जन्मदिवस पर.. <<     BIG REPORT : जगेपुर मीणा में स्वतंत्रता दिवस आयोजन.. <<     KHABAR : मनासा में वस्त्र-रेडीमेड व्यापारियों ने.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में खेत में करंट की चपेट.. <<     कसरावद के माकड़खेड़ा में भव्य शिव डोला, हर-हर.. <<     सेगांव में श्रावण मास पर निकली हाटकेश्वर.. <<     NEWS : अटल गौरव समारोह में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’.. <<     KHABAR : 60 घंटे खुले रहेंगे भीलट देव के पट, नाग.. <<     BIG NEWS : शिवभक्ति में डूबेगा नीमच, आज प्रजा का हाल.. <<     KHABAR : दतिया के सिजोरा में श्मशान घाट बना दलदल,.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर जाट समाज ने मनाया.. <<     NEWS : 18 अगस्त को होगा ‘सृजन युवा संवाद’, युवाओं.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ पर.. <<     KHABAR : 48 घंटे में किया पर्दाफाश, डीआईजी-एसपी ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 25, 2025, 5:48 pm
BIG NEWS : नीमच शहर का व्यस्ततम चौपड़ा चौराहा और सलीम मांडा, जब दिया इस गोलीकांड को अंजाम तो फैली सनसनी, फिर जैसे ही हुआ फरार तो एक्शन में आई खाकी, अब चढ़ा हत्थे, राजस्थान के डूंगरपुर से किया गिरफ्तार, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। दिनांक 04 फरवरी 2024 को नीमच शहर के व्यस्ततम चौपड़ा चौराहा क्षेत्र में हुए गोलीकांड के फरार आरोपी, 20 हजार रुपए के इनामी सलीम मांडा उर्फ सलीम हाजी निवासी मदारपुरा, मंदसौर को नीमच सायबर सेल की टीम ने राजस्थान के डूंगरपुर से गिरफ्तार कर लिया। घटना के अनुसार व्यवसायी एवं समाजसेवी अशोक अरोरा पर जानलेवा हमला किया गया था, जिसमें अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग की थी। अशोक अरोरा को गोली लगी थी और वह घायल हो गए थे। घटना के दौरान उनके साथ चल रहे सुरक्षा गार्ड द्वारा की गई जवाबी फायरिंग के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए थे।

इस गंभीर मामले में पुलिस ने पूर्व में 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मुख्य आरोपी सलीम मांडा घटना के दिन से फरार था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा ₹20,000 का इनाम घोषित किया गया था।

गिरफ्तारी की कार्रवाई-
पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देश पर, एएसपी नवलसिंह सिसौदिया, नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन में सायबर सेल प्रभारी प्रआर. प्रदीप शिंदे, थाना प्रभारी नीमच सिटी निरीक्षक विकास पटेल एवं जीरन व नीमच सिटी पुलिस की संयुक्त टीम ने तकनीकी अनुसंधान व मुखबिर तंत्र के माध्यम से आरोपी को राजस्थान के डूंगरपुर से गिरफ्तार किया। सलीम मांडा पेशे से खानसामा है और बोहरा समाज के विभिन्न कार्यक्रमों में खाना बनाने के बहाने फरारी काट रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे 23 जून 2025 को डुंगरपुर से पकड़ा।

गिरफ्तार आरोपी-
सलीम मांडा उर्फ सलीम हाजी पिता आमीन शाह, निवासी मदारपुरा, मंदसौर।

सराहनीय योगदान-
इस कार्य में सायबर सेल प्रभारी प्रआर. प्रदीप शिंदे, निरीक्षक विकास पटेल, प्रआर. आदित्य गौड़, सौरभ सिंह सेंगर, आर. लखन प्रताप सिंह, कुलदीप सिंह, विश्वेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल मोहनपाल सिंह, कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, डूंगरपुर व मंदसौर पुलिस का विशेष योगदान रहा।

पुलिस अधीक्षक ने टीम की इस सफलता पर प्रशंसा व्यक्त की है एवं आगे भी ऐसे फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु सतत प्रयास जारी रखने के निर्देश दिए हैं।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE