BREAKING NEWS
BIG VIDEO: MP में नकली पनीर पर बड़ा एक्शन! मोहन सरकार.. <<     MP Weather Alert: 48 घंटे भारी! रेड अलर्ट, नदियां उफान पर,.. <<     KHABAR : सरवानिया महाराज में हर्षाेल्लास से मना.. <<     KHABAR : एस आर कॉलेज निदेशक तिवारी का जन्मदिवस पर.. <<     BIG REPORT : जगेपुर मीणा में स्वतंत्रता दिवस आयोजन.. <<     KHABAR : मनासा में वस्त्र-रेडीमेड व्यापारियों ने.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में खेत में करंट की चपेट.. <<     कसरावद के माकड़खेड़ा में भव्य शिव डोला, हर-हर.. <<     सेगांव में श्रावण मास पर निकली हाटकेश्वर.. <<     NEWS : अटल गौरव समारोह में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’.. <<     KHABAR : 60 घंटे खुले रहेंगे भीलट देव के पट, नाग.. <<     BIG NEWS : शिवभक्ति में डूबेगा नीमच, आज प्रजा का हाल.. <<     KHABAR : दतिया के सिजोरा में श्मशान घाट बना दलदल,.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर जाट समाज ने मनाया.. <<     NEWS : 18 अगस्त को होगा ‘सृजन युवा संवाद’, युवाओं.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ पर.. <<     KHABAR : 48 घंटे में किया पर्दाफाश, डीआईजी-एसपी ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 25, 2025, 6:20 pm
KHABAR : पटवारी के खिलाफ जनसुनवाई में की गई झुठी शिकायत, शिकायतकर्ता से विरोध करते हुए ग्रामीणों ने बागली एसडीएम को दिया ज्ञापन, पढे़ रवि पाटीदार की खबर 

Share On:-

बागली। तहसील के नगर करनावद हल्का के पटवारी के खिलाफ करनावद के एक व्यक्ति द्वारा मंगलवार के दिन जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जनसुनवाई में एक शिकायत की गई, जिसमें बताया गया है कि पटवारी द्वारा भूमि संबंधित काम के लिए रिश्वत मांगी गई, शिकायत के पश्चात बुधवार के दिन नगर करनावद के ग्रामीणजन एकत्रित होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे, जहां पर तहसीलदार नीरज प्रजापत को एक ज्ञापन दिया है।


जिसमें बताया गया है जिस व्यक्ति द्वारा जिस भूमि के संबंध में पटवारी के खिलाफ झूठी शिकायत की गई है। वह भूमि शासकीय है एवं शिकायतकर्ता द्वारा अवैध रूप से उस पर कब्जा किया जा रहा था, जिसके खिलाफ राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पटवारी द्वारा कार्रवाई करते हुए वहां से अतिक्रमण हटाया गया, बदले की भावना के चलते नियोजक तरिके से उक्त शिकायत की गई है।


ज्ञापन में यह भी बताया गया है कि जिस भूमि को लेकर शिकायतकर्ता द्वारा पटवारी के खिलाफ जो शिकायत कि गई है। उक्त भूमि औद्योगिक क्षेत्र को प्रशासन ने आवंटित की गई है, सभी ग्रामीणों ने मांग की है कि जो शिकायत पटवारी के खिलाफ जिला जनसुनवाई में की गई है। इसकी निष्पक्ष जांच की जाए और झूठी शिकायत करने पर शिकायतकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE