BREAKING NEWS
BIG VIDEO: MP में नकली पनीर पर बड़ा एक्शन! मोहन सरकार.. <<     MP Weather Alert: 48 घंटे भारी! रेड अलर्ट, नदियां उफान पर,.. <<     KHABAR : सरवानिया महाराज में हर्षाेल्लास से मना.. <<     KHABAR : एस आर कॉलेज निदेशक तिवारी का जन्मदिवस पर.. <<     BIG REPORT : जगेपुर मीणा में स्वतंत्रता दिवस आयोजन.. <<     KHABAR : मनासा में वस्त्र-रेडीमेड व्यापारियों ने.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में खेत में करंट की चपेट.. <<     कसरावद के माकड़खेड़ा में भव्य शिव डोला, हर-हर.. <<     सेगांव में श्रावण मास पर निकली हाटकेश्वर.. <<     NEWS : अटल गौरव समारोह में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’.. <<     KHABAR : 60 घंटे खुले रहेंगे भीलट देव के पट, नाग.. <<     BIG NEWS : शिवभक्ति में डूबेगा नीमच, आज प्रजा का हाल.. <<     KHABAR : दतिया के सिजोरा में श्मशान घाट बना दलदल,.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर जाट समाज ने मनाया.. <<     NEWS : 18 अगस्त को होगा ‘सृजन युवा संवाद’, युवाओं.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ पर.. <<     KHABAR : 48 घंटे में किया पर्दाफाश, डीआईजी-एसपी ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 25, 2025, 6:33 pm
KHABAR : महाकाल के भक्तों को मिलेगी नए फेसेलिटी सेंटर की सुविधा, 13 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा वातानुकूलित सेंटर, साल के अंत होगा शुरू, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल लोक बनने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रहे है। जल्द ही 13 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला फेसिलिटी सेंटर बनकर तैयार हो जाएगा। यहां भक्तो को सभी सुविधा मिलने लगेगी। माना जा रहा है कि इस साल के अंत तक नया फेसिलिटी सेंटर शुरू हो सकेगा।


श्री महाकाल मंदिर समिति उज्जैन विकास प्राधिकरण से बड़े गणेश मंदिर के पास सर्व सुविधायुक्त एवं वातानुकूलित फेसिलिटी सेंटर का निर्माण करवा रही है। इसके बनने के बाद रुद्र सागर एवं हरसिद्धि मंदिर की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं को इस निर्माण से सुविधा प्राप्त हो सकेगी। इस नए बन रहे फेसिलिटी सेंटर में पूछताछ केंद्र, जूता स्टैंड, सामान के लिए लॉकर्स, मोबाइल लॉकर, लड्डू प्रसाद काउंटर्स, महिला-पुरुष सुविधा घर एवं वातानुकूलित प्रतीक्षालय जैसी सुविधाएं प्राप्त हो सकेंगी। इस केंद्र के ऊपरी तल पर फूड कोर्ट भी बनेगा। इसके बनने के बाद महाकाल मंदिर का यह तीसरा फैसिलिटी सेंटर बनकर तैयार हो जाएगा।


महाकाल मंदिर के प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि बड़ा गणेश मंदिर के पास विकास प्राधिकरण द्वारा फेसिलिटी सेंटर का निर्माण चल रहा है। हरसिद्धि मंदिर और गेट नंबर चार सहित बड़े गणेश मंदिर की और से आने वाले भक्तो को सुविधा मिलेगी जिसमें मोबाइल लॉकर, जूता स्टैण्ड, वेटिंग हाल, अल्पहार की व्यवस्था मान सरोवर फेसिलिटी सेंटर की तरह होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE