BREAKING NEWS
BIG VIDEO: MP में नकली पनीर पर बड़ा एक्शन! मोहन सरकार.. <<     MP Weather Alert: 48 घंटे भारी! रेड अलर्ट, नदियां उफान पर,.. <<     KHABAR : सरवानिया महाराज में हर्षाेल्लास से मना.. <<     KHABAR : एस आर कॉलेज निदेशक तिवारी का जन्मदिवस पर.. <<     BIG REPORT : जगेपुर मीणा में स्वतंत्रता दिवस आयोजन.. <<     KHABAR : मनासा में वस्त्र-रेडीमेड व्यापारियों ने.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में खेत में करंट की चपेट.. <<     कसरावद के माकड़खेड़ा में भव्य शिव डोला, हर-हर.. <<     सेगांव में श्रावण मास पर निकली हाटकेश्वर.. <<     NEWS : अटल गौरव समारोह में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’.. <<     KHABAR : 60 घंटे खुले रहेंगे भीलट देव के पट, नाग.. <<     BIG NEWS : शिवभक्ति में डूबेगा नीमच, आज प्रजा का हाल.. <<     KHABAR : दतिया के सिजोरा में श्मशान घाट बना दलदल,.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर जाट समाज ने मनाया.. <<     NEWS : 18 अगस्त को होगा ‘सृजन युवा संवाद’, युवाओं.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ पर.. <<     KHABAR : 48 घंटे में किया पर्दाफाश, डीआईजी-एसपी ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 25, 2025, 6:43 pm
BIG NEWS : तीन साल से फरार 20 हजार रुपये का ईनामी बदमाश चढ़ा खाकी के हत्थे, मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में था वांछित, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मंगलवाड़ थाने के मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में तीन साल से फरार 20 हजार रुपये के ईनामी बदमाश वांछित अपराधी मुकेश गुर्जर को कनेरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि थानाधिकारी कनेरा महेन्द्र सिंह उ. नि. को सूचना मिली कि मंगलवाड़ थाने के मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त वांछित 20 हजार रुपये के ईनामी अपराधी मुकेश कुमार पुत्र रतनलाल गुर्जर निवासी पेमा का खेड़ा थाना बिजयपुर बस स्टेण्ड कनेरा पर आया हुआ है। जिस पर एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन एवं डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल के सुपरविजन में थानाधिकारी कनेरा महेन्द्र सिंह उ. नि. व जाप्ता एएसआई बालमुकुन्द, कानि. गोकुल, सुनिल व सुरेशराम जे के चौराया कनेरा पर पहुंचे। जहा पर सूचना के मुताबिक हुलिये का व्यक्ति मुकेश गुर्जर पुलिस जाप्ता को देखकर भागने लगा जिसको पुलिस जाब्ता द्वारा घेरा देकर पकड़ा। जिसको डिटेन कर थाने पर लेकर आये। आरोपी मुकेश कुमार थाना मंगलवाड़ के एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित होकर करीब तीन साल से फरार है। आरोपी की गिरफतारी पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से 20 हजार रूपये का ईनाम घोषित कर रखा है। आरोपी की गिरफ्तारी में उप निरीक्षक महेंद्र सिंह की विशेष भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE