नीमच। आगामी मोहर्रम के त्यौहार को लेकर नीमच कैंट थाने पर पुलिस विभाग द्वारा अखाड़े और ताज़िए कमेटी के प्रमुख लोगों के साथ आज महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मोहर्रम का पर्व शांति और भाईचारे के साथ मनाया जाए इस विषय पर चर्चा की गई।
बताते चले कि नीमच में मोहर्रम का पर्व परंपरागत ढंग से सदियों से मनाया जा रहा है। यह पर्व नीमच में हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक भी है। बैठक में सीएसपी किरण चौहान द्वारा आयोजकों से जानकारी लेकर जरूरी हिदायतें भी दी गई। जिसमें व्यवस्थाओं, सुरक्षा के उपाय, सोशल मीडिया पर संवाद, वॉलिंटियर्स की संख्या, विद्युत विभाग संबंधी व्यवस्था, अखाड़े व ताजिया के रूट और अन्य बातों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में थाना प्रभारी पुष्पा चौहान भी मौजूद रही।