BREAKING NEWS
KHABAR : नाना महाराज जन्मोत्सव पर पार्थिव शिवलिंग.. <<     KHABAR : राजाराम बारोड बने श्रमजीवी पत्रकार संघ.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में ‘युवा गर्जना-2026’ में दिखा.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह और कन्या राशि वालों को मिलेगा.. <<     9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 26, 2025, 2:07 pm
BIG NEWS : लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन में सीएम की बड़ी घोषणा, 70 साल से ऊपर वाले सेनानियों के इलाज का खर्चा उठाएगी सरकार, खाद की किल्लत को लेकर कही यह बात, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मुख्यमंत्री निवास में लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन में सीएम डॉ मोहन यादव ने बड़ी घोषणा की है। कहा- 70 साल से ऊपर वाले लोकतंत्र सेनानियों का इलाज का पूरा खर्चा सरकार उठाएगी। एयर एंबुलेंस की सुविधा हम अपने सरकार के माध्यम से देंगे। खाद को लेकर किसानों के प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा खाद की संकट प्रदेश में नहीं है कांग्रेस खुद खंड-खंड में बंटी है। कांग्रेस में नेताओं की किल्लत है, खाद की नहीं है।


भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र
सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा- भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। लोकतंत्र सेनानियों का योगदान काफी बड़ा है। लोकतंत्र सेनानी के सभी मांगों को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। शासन के सभी योजना में पात्रता के अनुसार सबसे पहले लोकतंत्र सेनानियों को लाभ दिया जाएगा।सुप्रीम कोर्ट की फैसले के बाद भी तीन तालाक के नियम को कांग्रेस ने बदला, संविधान की हत्या करने वाले क्या संविधान बचाएंगे। उस समय अटल अटल बिहारी वाजपेयी ने नेता प्रतिपक्ष पद का गरिमा बढ़ाया। पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर करके पूरे दुनिया को संदेश दिया।


हमारा इतिहास लोकतंत्र के जननी के रूप में जाना जाता
वर्तमान नेता प्रतिपक्ष ने देश की सेना का अपमान किया है। ऑपरेशन सिंदूर पर जो टिप्पणी अमेरिका, पाकिस्तान और दूसरे देशों ने नहीं कि वह नेता प्रतिपक्ष ने किया है। हमारा इतिहास लोकतंत्र के जननी के रूप में जाना जाता है। मैं सभी लोकतंत्र सेनानियों को बधाई देता हूं और उनको प्रणाम करता हूं। कार्यक्रम में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, हरियाणा के पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, कृष्णा गौर, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवान दास सबनानी, सांसद आलोक शर्मा मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE