BREAKING NEWS
KHABAR : सरवानिया महाराज में हर्षाेल्लास से मना.. <<     KHABAR : एस आर कॉलेज निदेशक तिवारी का जन्मदिवस पर.. <<     BIG REPORT : जगेपुर मीणा में स्वतंत्रता दिवस आयोजन.. <<     KHABAR : मनासा में वस्त्र-रेडीमेड व्यापारियों ने.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में खेत में करंट की चपेट.. <<     कसरावद के माकड़खेड़ा में भव्य शिव डोला, हर-हर.. <<     सेगांव में श्रावण मास पर निकली हाटकेश्वर.. <<     NEWS : अटल गौरव समारोह में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’.. <<     KHABAR : 60 घंटे खुले रहेंगे भीलट देव के पट, नाग.. <<     BIG NEWS : शिवभक्ति में डूबेगा नीमच, आज प्रजा का हाल.. <<     KHABAR : दतिया के सिजोरा में श्मशान घाट बना दलदल,.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर जाट समाज ने मनाया.. <<     NEWS : 18 अगस्त को होगा ‘सृजन युवा संवाद’, युवाओं.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ पर.. <<     KHABAR : 48 घंटे में किया पर्दाफाश, डीआईजी-एसपी ने.. <<     KHABAR : मंगलनाथ मंदिर से निकली भव्य कावड़ एवं.. <<     BIG NEWS : पिस्तोलनुमा एयरगन के साथ रील बनाकर सोशल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 17, 2026, 10:13 am
NEWS : चित्तौड़गढ़ में ‘युवा गर्जना-2026’ में दिखा युवाओं का जोश और साहस, खेलों के माध्यम से संस्कार, शौर्य और राष्ट्रसेवा की भावना जागृत करने का संदेश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के तहत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में रविवार को ईनाणी सिटी सेंटर, चित्तौड़गढ़ में ‘युवा गर्जना-2026’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में शौर्य, साहस, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा की भावना जागृत करना रहा। इसमें बड़ी संख्या में युवाओं एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रसाद महानकर ने कहा कि खेल केवल शारीरिक व्यायाम का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन और संस्कार निर्माण का प्रभावी साधन हैं। कबड्डी, खो-खो जैसे पारंपरिक खेलों के माध्यम से युवाओं में साहस, अनुशासन, सामूहिकता एवं नेतृत्व की भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि खेलों से प्राप्त ऊर्जा और संस्कार व्यक्ति को जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करते हैं।

उन्होंने भारत की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत केवल भौगोलिक सीमाओं का नाम नहीं, बल्कि ज्ञान, संस्कृति, परंपरा, शौर्य और त्याग से निर्मित एक जीवंत राष्ट्र है। भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण, संत-महात्माओं, समाज सुधारकों और वीर योद्धाओं के योगदान ने भारत की गौरवशाली पहचान को मजबूत किया है।

महानकर ने स्वतंत्रता संग्राम एवं राष्ट्र की रक्षा के लिए बलिदान देने वाले वीरों का स्मरण करते हुए युवाओं से उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी महाराज, संभाजी महाराज, पृथ्वीराज चौहान, रानी लक्ष्मीबाई सहित अनेक वीरों के संघर्ष एवं राष्ट्रभक्ति का उल्लेख किया।

उन्होंने खेल और संस्कारों से जुड़ा प्रेरक प्रसंग सुनाते हुए बताया कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ क्षेत्र में एक बार बमबारी से हवाई पट्टी क्षतिग्रस्त होने पर स्वयंसेवकों ने रातभर मेहनत कर उसे दोबारा तैयार किया था। उन्होंने कहा कि खेलों से विकसित सामूहिकता, अनुशासन और साहस राष्ट्रीय संकट के समय भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

युवाओं को दिया नागरिक कर्तव्यों का संदेश-
कार्यक्रम में युवाओं को पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य एवं नागरिक शिष्टाचार के प्रति जागरूक किया गया। सिंगल यूज प्लास्टिक से बचने, पानी एवं बिजली की बचत करने, योग एवं व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करने तथा संतुलित आहार अपनाने का संदेश दिया गया। साथ ही सत्य, धैर्य एवं जिम्मेदार नागरिक व्यवहार को राष्ट्र निर्माण का आधार बताया गया।

रोमांचक प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम-
‘युवा गर्जना-2026’ के दौरान युवाओं के लिए विभिन्न साहसिक एवं शारीरिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें अग्नि बाधा, मचान संकट, मटकी फोड़, आग का दरिया, अटल टनल, अमृत कुंड, हिम मार्ग, मल्लयुद्ध एवं नागपाश प्रमुख रहे। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और साहस के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।

आयोजकों ने बताया कि युवा गर्जना का उद्देश्य युवाओं को शारीरिक रूप से सशक्त, मानसिक रूप से जागरूक एवं सामाजिक रूप से जिम्मेदार बनाना तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम में जिला एवं नगर के वरिष्ठ संघ कार्यकर्ता, पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक, युवा एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE