BREAKING NEWS
KHABAR : सरवानिया महाराज में हर्षाेल्लास से मना.. <<     KHABAR : एस आर कॉलेज निदेशक तिवारी का जन्मदिवस पर.. <<     BIG REPORT : जगेपुर मीणा में स्वतंत्रता दिवस आयोजन.. <<     KHABAR : मनासा में वस्त्र-रेडीमेड व्यापारियों ने.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में खेत में करंट की चपेट.. <<     कसरावद के माकड़खेड़ा में भव्य शिव डोला, हर-हर.. <<     सेगांव में श्रावण मास पर निकली हाटकेश्वर.. <<     NEWS : अटल गौरव समारोह में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’.. <<     KHABAR : 60 घंटे खुले रहेंगे भीलट देव के पट, नाग.. <<     BIG NEWS : शिवभक्ति में डूबेगा नीमच, आज प्रजा का हाल.. <<     KHABAR : दतिया के सिजोरा में श्मशान घाट बना दलदल,.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर जाट समाज ने मनाया.. <<     NEWS : 18 अगस्त को होगा ‘सृजन युवा संवाद’, युवाओं.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ पर.. <<     KHABAR : 48 घंटे में किया पर्दाफाश, डीआईजी-एसपी ने.. <<     KHABAR : मंगलनाथ मंदिर से निकली भव्य कावड़ एवं.. <<     BIG NEWS : पिस्तोलनुमा एयरगन के साथ रील बनाकर सोशल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 17, 2026, 10:25 am
KHABAR : राजाराम बारोड बने श्रमजीवी पत्रकार संघ कालापीपल ब्लॉक के सचिव, पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पुष्पमाला पहनाकर किया अभिनंदन, संगठन को मजबूत बनाने की जताई उम्मीद, पढे़ खबर 

Share On:-

कालापीपल। मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांत अध्यक्ष शलभ भदौरिया के मार्गदर्शन तथा संभागीय अध्यक्ष मनोज जैन एवं जिला अध्यक्ष अभिषेक सक्सेना ‘चिंटू भैया’ की सहमति से कालापीपल ब्लॉक इकाई के सक्रिय कार्यकर्ता राजाराम बारोड को ब्लॉक सचिव पद पर मनोनीत किया गया।

इस अवसर पर कालापीपल के तत्व रेस्टोरेंट में आयोजित बैठक में संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने राजाराम बारोड का पुष्पमाला पहनाकर अभिनंदन किया और उन्हें नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, जिला सचिव कैलाश विश्वकर्मा, जिला संयुक्त सचिव दिलीप महेश्वरी, ब्लॉक अध्यक्ष अनिल शर्मा, ब्लॉक महासचिव संदीप गेहलोत, कोषाध्यक्ष भगवान सिंह अहिरवार, योगेश दुबे सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि राजाराम बारोड अपने नवीन दायित्व का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE