BREAKING NEWS
BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दौरे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा,.. <<     BIG NEWS : सीएम से मुलाकात नहीं मिली तो भड़की.. <<     KHABAR : केसूंदा स्थित मां विंध्यवासिनी धाम में.. <<     NEWS : मन की बात कार्यक्रम में भाजपा.. <<     NEWS : मोहर्रम की 9वीं रात प्रतापगढ़ में उमड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम भाटखेड़ी और रात का काला.. <<     बुलडोजर एक्शन के बीच बड़ा हादसा, शहडोल में.. <<     माउंट आबू में हिंदू साम्राज्य दिवस पर.. <<     KHABAR : जिले में गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा.. <<     खरगोन में अधूरी पुलिया बनी मुसीबत, कीचड़ में.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच को आज मिलेगी विकास की बड़ी सौगात,.. <<     KHABAR : दो बूंद जिंदगी की से शुरू हुआ पल्स पोलियो.. <<     NEWS : मन की बात का सामूहिक श्रवण, विधायक आक्या ने.. <<     NEWS : 151 पौधों के साथ हरित भविष्य का संकल्प,.. <<     छतरपुर में पुलिस के खिलाफ गुस्सा,लगातार हो.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 26, 2025, 2:45 pm
NEWS : युवा क्षत्रिय लोधा समाज विकास समिति की बैठक सम्पन्न, क्षत्रिय लोधा समाज युवा कार्यकारिणी गठित, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। युवा क्षत्रिय लोधा समाज विकास समिति की बैठक बुधवार को पंचवटी स्थित धर्मराज मन्दिर में लोधा महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिव लोधा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई जिसमें आगामी 23 अगस्त को लोधा समाज की आराध्या वीरांगना रानी अवन्ति बाई का जन्मोत्सव भव्य रूप मनाये जाने पर विचार विमर्श किया गया।


बैठक के दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिव लोधा ने अपने पद की शक्तियों का उपयोग करते हुए चित्तौड़गढ़ जिले की युवा कार्यकारिणी की निर्विरोध घोषणा करते हुए संरक्षक पद पर रमेश लोधा लालजी का खेड़ा, अध्यक्ष राजकुमार लोधा पंचवटी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश लोधा घोसुंडा, उपाध्यक्ष नारू लोधा, रतन लोधा, दुर्गाशंकर, कोषाध्यक्ष रामराज, सचिव देवीलाल लोधा, सह सचिव बद्री लोधा, सह सचिव दुर्गेश लोधा, प्रकाश लोधा, संगठन मंत्री राजू लोधा, जसराज, मुकेश, राजू लोधा, विधि सलाहकार आनंद लोधा, मीडिया प्रभारी शिव प्रकाश लोधा, सह मीडिया प्रभारी अशोक लोधा, कालू लोधा, प्रमुख सदस्य फूलचंद लोधा को मनोनीत किया गया।


नवगठित कार्यकारिणी का भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष जगदीश लोधा व समाज जनों की उपस्थिति में सभी ने उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया और धर्मराज भगवान की शपथ दिलाई। कार्यकारिणी ने समाज व संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।  इस अवसर पर पटेल सोहन लोधा, पूर्व जिलाध्यक्ष मिटठू लोधा, पूर्व सचिव रामलाल लोधा, पूर्व विधि सलाहकार राजेंद्र लोधा, मनोज, दिलीप, श्याम सुन्दर, अभिषेक, ललित, रवि, देवीलाल आदि उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE