BREAKING NEWS
BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा,.. <<     BIG NEWS : सीएम से मुलाकात नहीं मिली तो भड़की.. <<     KHABAR : केसूंदा स्थित मां विंध्यवासिनी धाम में.. <<     NEWS : मन की बात कार्यक्रम में भाजपा.. <<     NEWS : मोहर्रम की 9वीं रात प्रतापगढ़ में उमड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम भाटखेड़ी और रात का काला.. <<     बुलडोजर एक्शन के बीच बड़ा हादसा, शहडोल में.. <<     माउंट आबू में हिंदू साम्राज्य दिवस पर.. <<     KHABAR : जिले में गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा.. <<     खरगोन में अधूरी पुलिया बनी मुसीबत, कीचड़ में.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच को आज मिलेगी विकास की बड़ी सौगात,.. <<     KHABAR : दो बूंद जिंदगी की से शुरू हुआ पल्स पोलियो.. <<     NEWS : मन की बात का सामूहिक श्रवण, विधायक आक्या ने.. <<     NEWS : 151 पौधों के साथ हरित भविष्य का संकल्प,.. <<     छतरपुर में पुलिस के खिलाफ गुस्सा,लगातार हो.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में जिला कलक्टर ने बच्चों को.. <<     शहडोल में पुलिस का "सेफ क्लिक 2.0" अभियान, एसपी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 26, 2025, 3:24 pm
KHABAR : सफलता की कहानी- जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिला प्रशासन नीमच की अनुकरणीय पहल, 150 हेक्‍टेयर के नए खेत किए तैयार, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच जिला प्रशासन द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिल में जन सहयोग से जल संवर्धन का अभियान प्रारंभ किया गया है। कलेक्टर हिमांशु चन्द्रा एवं जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव के निर्देशन में प्रारंभ किये गये जनसहयोग से जल संवर्धन अभियान के तहत जिले में 243 ग्राम पंचायतों में गहरीकरण के लिए कुल 1660 तालाबों, चेकडेम, स्टाप डेम एवं अन्य जल संरचनाओं को चिन्हित कर, 982 जल संरचनाओं का जन सहयोग से गहरीकरण कर एक लाख 37 हजार 500 ट्रेक्टर ट्राली मिटटी निकालकर किसानों ने अपने खेतों में डाली हैं। इस कार्य में कुल 5871 ग्रामीणों ने अपनी सहभागिता की है। इससे एक ओर जहां तालाबों एवं जल संरचनाओं का गहरीकरण होकर उनकी जल भराव क्षमता 43 लाख 24 हजार 699 घन मीटर से बढ़कर एक करोड़ 15 लाख 21 हजार से अधिक घन मीटर हो गई है। साथ ही किसानों को अपने खेतों के लिये उपजाऊ मिटटी भी उपलब्ध हुई हैं। इसमें 150 हेक्‍टेयर कृषि भूमि के लिए उपजाऊ मिट्टी उपलब्‍ध हुई हैं।

जिला पंचायत नीमच से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद क्षेत्र जावद में जन सहयोग से जल संवर्धन अभियान के तहत 73 ग्राम पंचायतों में 592 जल संरचनाओं का गहरीकरण के लिए चिन्हांकन किया गया हैं। इनमें से 401 जल संरचनाओं का गहरीकरण कार्य प्रारंभ कर, अब तक 34786 ट्रेक्टर ट्राली मिट्टी निकाल कर किसानों के खेतों में डाली गई है। इसमें 2310 ग्रामीणों ने सहभागिता की हैं।

मनासा क्षेत्र में जनसहयोग से जल संवर्धन अभियान के तहत 102 ग्राम पंचायतों में 636 जल संरचनाओं का गहरीकरण के लिए चिन्हांकन कर, 318 जल संरचनाओं का कार्य प्रारंभ कर, 20182 ट्रेक्टर ट्राली मिट्टी अब तक निकाली जा चुकी है। इस कार्य में 2234 ग्रामीणों ने जनभागीदारी की हैं।

इसी तरह जनपद क्षेत्र नीमच ने सभी 68 ग्राम पंचायतों में 427 जल संरचनाओं के गहरीकरण के कार्य चिन्हित किए जाकर, इनमें से 249 जल संरचनाओं का गहरीकरण कार्य प्रारंभकर, अब तक 17531 ट्रेक्टर ट्राली मिट्टी जन सहयोग से निकाल कर किसानों के खेतों में डाली गई हैं। इसमें 1327 ग्रामीणों ने सहभागिता की है। इसके अलावा जल संसाधन विभाग की 19 जल संरचनाओं का गहरीकरण कार्य कर 65 हजार टेक्‍टर ट्राली मिट्टी निकाली गई हैं। इससे इन जलाशयों की जल भराव क्षमता में एक लाख 62 हजार 500 घन मीटर की वृद्धि हुई है।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE