अशोकनगर। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के विरुद्ध अशोकनगर के मुंगावली थाने में दर्ज हुई एफआईआर के विरोध में गिरफ्तारी देने के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा अशोकनगर जिला मुख्यालय पर न्याय सत्याग्रह आंदोलन का आयोजन किया गया। जीतू पटवारी ट्रैक्टर पर सवार होकर कार्यक्रम में पहुंचे। न्याय सत्याग्रह में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह सहित सभी कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार और प्रशासन पर जमकर हमला बोला। वहीं कार्यक्रम स्थल पर ही जीतू पटवारी सहित सभी कांग्रेसियों ने अपनी गिरफ्तारी दी।
वीओरू युवक को मल खिलाने वाले मामले की आवाज उठाने के मामले में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी पर हुई एफआईआर मामले ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जान फूंक दी है। अशोकनगर में कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय आयोजन के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हम ऐसी एफआईआरों से डरने वाले नहीं हैं। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने जमकर भाजपा सरकार सहित अशोकनगर पुलिस और प्रशासन को घेरा और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। वहीं कांग्रेस नेताओं ने इस मौके पर स्थानीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के विरोध में खुल कर भाषण दिए। न्याय सत्याग्रह में प्रदेश भर के हजारों कांग्रेसी शामिल हुए।