BREAKING NEWS
KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<     NEWS : बिरला कॉरपोरेशन लिमिटेड में हर्षाेल्लास.. <<     खंडवा में दशोरा नागर समाज महिला मंडल ने.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 17 अगस्त को निकलेगी महासंगम.. <<     VIDEO NEWS: कंधों पर कांवड़, दिल में भोलेनाथ… ‘हर-हर.. <<     खरगोन के देवली गांव में 5 दिन से कुएं में फंसा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 8, 2025, 7:22 pm
KHABAR : जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॅानिटरिंग समिति की बैठक सम्पन्न, अपर कलेक्‍टर लक्ष्मी गामड़ ने कहा- पीड़ितों के जाति प्रमाण पत्र बनवाने की अनुसंधान अधिकारी तत्काल कार्यवाही करें, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम अंतर्गत दर्ज प्रकरणों में पीड़ितों के जाति प्रमाण पत्र नहीं होने की दशा में संबंधित प्रकरण के अनुसंधान अधिकारी संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) से संपर्क कर शीघ्र जाति प्रमाण पत्र बनवाने की कार्यवाही करें, ताकि जाति प्रमाण पत्र के अभाव में पीड़ित को राहत राशि प्राप्त होने में विलंब न हो। यह निर्देश अपर कलेक्‍टर लक्ष्मी गामड़ ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में अत्याचार निवारण अधिनियम अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिये।
बैठक के प्रारंभ में जिला संयोजक जनजा‍तीय कार्य विभाग नीमच राकेश कुमार राठौर, ने पूर्व बैठक के कार्यवाही विवरण का वाचन किया तथा विभाग द्वारा पीड़ितों के प्रकरणों में राहत वितरण की जानकारी दी। निरीक्षण अ.जा.क.थाना शब्बी मेव ने बैठक में विभाग से संबंधित प्रकरणों की जानकारी दी गई। कुछ प्रकरणों में पीड़ितों के जाति प्रमाण नहीं होने तथा आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने के संबंध में समिति के अशासकीय सदस्यों द्वारा किये गये प्रश्न पर अपर कलेक्टर गामड़ ने निर्देश दिये, कि आरोपियों की गिरफ्तारी शीघ्र कर, चालान न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्यवाही की जाए।

बैठक में समिति सदस्यगण हेमन्त हरित, अशोक जोशी, रतनलाल मालावत, अनूप व्यास, जिला लोक अभियोजन अधिकारी जगदीश चौहान,  अति. जिला अभियोजन अधिकारी चन्द्रकांत नाफडे, सहायक संचालक कृषि दिनेश मंडलोई, जिला कोषालय अधिकारी ब्रजमोहन सुरावतभी उपस्थित थे। बैठक के अंत में जिला संयोजक, जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग राकेश कुमार राठौर ने आभार व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE