BREAKING NEWS
KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<     NEWS : बिरला कॉरपोरेशन लिमिटेड में हर्षाेल्लास.. <<     खंडवा में दशोरा नागर समाज महिला मंडल ने.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 17 अगस्त को निकलेगी महासंगम.. <<     VIDEO NEWS: कंधों पर कांवड़, दिल में भोलेनाथ… ‘हर-हर.. <<     खरगोन के देवली गांव में 5 दिन से कुएं में फंसा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 8, 2025, 8:13 pm
KHABAR : विगत तीन माह से बिछड़ी 27 वर्षीय कीर्ति बैन को अनामिका जैन आश्रय गृह ने परिवार से मिलाया, कलेक्टर गर्ग ने बिछड़े परिवार से की मुलाकात, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। कौशल्या धाम, निराश्रित विक्षिप्त महिला आश्रय ग्रह एवं पुनर्वास केन्द्र मंदसौर जो कि अनामिका जनकल्याण सेवा समिति एवं जनसहयोग द्वारा संचालित किया जाता है। विगत तीन माह से बिछड़ी 27 वर्षीय कीर्ति बैन को अपने परिवार से मिलाया। आज कीर्ति बैन का परिवार उन्हें लेने के लिए आश्रय गृह में आया। कलेक्टर अदिती गर्ग ने अनामिका जैन आश्रय गृह पहुंचकर बिछड़े परिवार से मुलाकात की। परिवार से बिछड़ी कीर्ति बैन का उनके परिवार से पुनर्वास करवाया। कलेक्टर ने परिवार जनों को शुभकामनाएं प्रदान की। 

कीर्ति बैन और उनका परिवार गुजरात-
जिला पंचमहल, तहसील कोलंबा के गांव जोरापूरा में रहता है। तथा ये मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते हैं। कीर्ति बैन के पति अभय सिंह है। इनका एक बेटा सचिन तथा एक बेटी काजल है। कीर्ति बैन आज से 3 माह पहले अपने परिवार से बिछड़ गई थी, अनामिका आश्रय गृह को ये 24 जून को मिली। उसके पश्चात आश्रय ग्रह ने इनकी लगातार काउंसलिंग की। इनके बारे में जानकारी निकाली। जानकारी में यह पता चला कि ये गुजरात के रहने वाले हैं। उसके पश्चात फिर उनके परिवार से संपर्क किया और आज इनका परिवार इनको आश्रय ग्रह लेने आया। कीर्ति बैन सहित इनका परिवार जब आपस में मिले तो बहुत खुश हुए। बिछड़ा परिवार ने कलेक्टर तथा आश्रय गृह को कोटि-कोटि धन्यवाद दिया हैं। 

कौशल्या धाम, निराश्रित विक्षिप्त महिला आश्रय ग्रह एवं पुनर्वास केन्द्र में कई बेसहारा महिलाओं को आश्रय प्रदान किया है। जिसमें विक्षिप्त महिलाओं को आश्रय, चिकित्सा एवं पुर्नवास प्रदान किया जाता है। अब तक इनके द्वारा 44 महिलाओं को पुनर्वास प्रदान किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE