उमरिया। जिले के मानपुर विकासखंड ग्राम चिल्हारी पंचायत भवन में जन अभियान परिषद ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सेक्टर बैठक आहूत की गई जिसमें बैठक की अध्यक्षता जिला समन्वयक रवीन्द्र शुक्ला के कुशल नेतृत्व में आहूत की गई। शुक्ला ने उपस्थित लोगों को बैठक की जानकारी देते हुए कहा कि जन अभियान परिषद एक संगठन है जो सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए काम करता है, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में वे स्वास्थ्य, शिक्षा, और आजीविका जैसे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करते हैं। शुक्ला ने समिति के पदाधिकारी सदस्यों से चर्चा की जिसमें एक पेड़ मां के नाम पौधा रोपण करने के लिए कहा गया साथ ही वर्षा ऋतु में ज्यादा से ज्यादा फलदार छायादार पौधा रोपित करे ।शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं समिति के माध्यम से प्रचार प्रसार कर जनता जनार्दन को पहुंचाएं। ऐसे पात्र व्यक्ति केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं से वंचित है ऐसे हितग्राहियों को चिन्हित कर लाभान्वित करवाए। शुक्ला ने समिति गठन एनजीओ गठन सहित अन्य विषय पर सार्थक चर्चा की गई। बैठक पर ब्लॉक समन्वयक महेंद्र सिंह तराम, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति चिल्हारी अध्यक्ष राजर्षि मिश्रा, सचिव भैया दयाल साहू, सुखदास ग्राम से नागेन्द्र जयसवाल, परामर्शदाता अन्नपूर्णा सोनी, बचहा से अश्वनी मिश्रा, विकास श्रीवास्तव, अमृतलाल जायसवाल, रविंद्र काछी, आशा कार्यकर्ता अनिता मिश्रा, केदार सोनी, लव कुश सेन, दिलीप सिंह, लक्ष्मी गुप्ता, संदीप कुशवाहा समिति के सदस्य उपस्थित रहे फलदार छायादार पौधा रोपण ग्राम पंचायत भवन में किया गया।